Post Top Ad
Wednesday, June 8, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे परिवार को डंपर ने रौंदा, 4 साल की बच्ची की गर्दन कटकर हुई अलग, कार से जा रहे थे सलकनपुर।
रायसेन, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे परिवार को डंपर ने रौंदा, 4 साल की बच्ची की गर्दन कटकर हुई अलग, कार से जा रहे थे सलकनपुर।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे एक परिवार की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। कार को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार 8 लोगों में से 4 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 4 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में ड्राइवर, एक बच्ची और दो महिलाएं शामिल हैं। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि बच्ची का चेहरा कटकर दूर जा गिरा। दबे लोगों को कार का गेट तोड़कर बाहर निकाला गया। मृतकों का पीएम गैरतगंज में करवाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा रायसेन से 30 किमी दूर सागर मार्ग पर देवनागर और आमखेड़ा के बीच सुबह करीब 5 बजे हुआ। 45 साल के सुरजीत ओड निवासी किशनपुर परिवार के 7 लाेगाें के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हाेने सलकनपुर कार से जा रहे थे। घर से करीब 500 मीटर दूर हाईवे पर निकले ही थे कि सागर की ओर से आ रहे डंपर ने उनकी कार को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि कार सड़क पर ही पलटकर औंधी हो गई। चपटी कार में सभी लोग दब गए।
वहीं लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देते हुए घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की। हालांकि जब कार को सीधा किया गया तो वहां का मंजर देख लोगों के राेंगटे खड़े हो गए। कार सवार चार साल की बच्ची का चेहरा कटकर दूर जा गिरा था। वह लहूलुहान कार में फंसी हुई थी। पुलिस की मदद से सभी लोगों को गेट तोड़कर बाहर निकाला गया। घायलों को जिला अस्पताल जबकि शव को पीएम के लिए गैरतगंज अस्पताल भेजा गया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद