रायसेन, मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर भाजपा की प्रेसवार्ता आयोजित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, June 4, 2022

रायसेन, मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर भाजपा की प्रेसवार्ता आयोजित।

मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर भाजपा की प्रेसवार्ता आयोजित।

रायसेन, मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर भाजपा की प्रेसवार्ता आयोजित।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर शनिवार को रायसेन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिननेट मंत्री और वर्तमान विधायक रामपाल सिंह राजपूत शामिल हुए। मोदी सरकार के बेमिसाल 8 साल पूर्व होने पर शनिवार को रायसेन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सिलवानी के वर्तमान विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार के द्वारा बेमिसाल तरीके से 8 साल में किये गए विकास कार्यो का गुणगान किया। विधायक रामपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना योजना, उज्ज्वला रसोई गैस योजना, स्वच्छ भारत अभियान, स्वच्छ्ता मिशन, स्वामित्व योजना का आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। वहीं सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वाश-सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार कर रही है। वैश्विक महामारी कोरोना काल मे सबके लिये कार्य किये, वहीं 190 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने का कार्य किया है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने और अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण में सराहनीय भूमिका निभाई है। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने 80 करोड़ जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन वितरण का काम भी किया है। आयुष्मान भारत योजना में लगभग 3 करोड़ से अधिक लोगों का 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराया है। मोदी सरकार ने पिछले 8 सालों में 15 एम्स अस्पताल खोले है और करीब देश भर में 200 मेडिकल कालेज खोले जा रहे है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 11 करोड़ 30 लाख किसानों को 1.82 लाख करोड़ रुपये की राशि दी गयी है और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 37.52 करोड़ बीमाकृत किया है।

रायसेन, मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर भाजपा की प्रेसवार्ता आयोजित।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...