पति पत्नी के चरित्र पर करता था शक, आए दिन करता था मारपीट, पत्नी और बेटे ने की हत्या, प्रॉपर्टी विवाद भी आया सामने। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, June 1, 2022

पति पत्नी के चरित्र पर करता था शक, आए दिन करता था मारपीट, पत्नी और बेटे ने की हत्या, प्रॉपर्टी विवाद भी आया सामने।

पति पत्नी के चरित्र पर करता था शक, आए दिन करता था मारपीट, पत्नी और बेटे ने की हत्या, प्रॉपर्टी विवाद भी आया सामने।

पति पत्नी के चरित्र पर करता था शक, आए दिन करता था मारपीट, पत्नी और बेटे ने की हत्या, प्रॉपर्टी विवाद भी आया सामने।

भोपाल। छोला इलाके में हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक दीपक मरावी के ड्राइवर की उसकी दूसरी पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर हत्या कर दी। ड्राइवर के गले में गुप्ती मारकर, सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या की वजह प्रॉपर्टी विवाद सामने आया है। बताया गया कि ड्राइवर का सौतेला बेटा और पत्नी मकान अपने नाम कराने के लिए उस पर दबाव बना रहे थे। जब उसने मना कर दिया तो मां-बेटे ने हत्या की साजिश रची। इतना ही नहीं पत्नी के चरित्र पर भी ड्राइवर शक करता था, उसे पीटता भी था। साजिश के तहत सोमवार रात मालीखेड़ी पुलिया के पास बेटे को बुलाकर उसने हत्या कर दी। लाश को पुलिया के पास ही फेंककर दोनों चुपचाप घर आ गए। पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

लाल कोठी भानपुर के पास रहने वाले अमर सिंह विश्वकर्मा (55) हमीदिया अस्पताल में सरकारी ड्राइवर थे। इन दिनों वह हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी की कार चला रहे थे। सोमवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद वह सोमवार रात 8 बजे घर पहुंचे। इसी बीच उनकी पत्नी शादी समारोह से घर पहुंची। अमर सिंह ने शांति के चरित्र पर संदेह करते हुए मारपीट कर दी। थोड़ी देर बाद वह बाइक से पत्नी को द्वारिका नगर ले जा रहे थे। रास्ते में शांति देवी ने बेटे शिवराज (24) को बताया कि उसके पिता ने आज फिर मारपीट की है। यह बात बेटे को इतनी नागवार गुजरी कि उसने पिता की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत मालीखेड़ी पुलिया के पास मां को बुलाया। जैसे ही पति-पत्नी पहुंचे तभी बेटे ने गुप्ती से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अमर ने बचने के लिए विरोध किया, इस पर पत्नी ने उनके शरीर पर पत्थर से हमला कर दिया। हत्या के बाद दोनों उनका शव पुलिया के पास फेंककर घर आ गए। बताया गया कि पहले अमर ने बेटे शिवराज को घर से भगा दिया था।

हत्या के बाद शांति अपने बेटे के साथ घर पहुंची। उसने पड़ोस में रहने वाले अमर सिंह के दामादों को फोन लगाया। उसने बताया कि पति नहीं आए। वह रात में घर में बैठकर रोने का नाटक करती रही। परिजन, पड़ोसी उनकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच पुलिस से अमर सिंह के मर्डर की सूचना मिली। तुरंत ही परिवार मालीखेड़ी पुलिया पहुंचा। परिवार ने शव की पहचान अमर सिंह के रूप में की।

अमर सिंह की पहली पत्नी सुआ देवी का सालभर पहले निधन हो गया था। पहली पत्नी से उनकी दो बेटियां भावना और शशि हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने नवजीवन कॉलोनी में रहने वाली शांति कुशवाहा से शादी की थी। शांति के पहले पति से दो बेटे शिवराज (24), राहुल (17) और एक बेटी है। अमर सिंह के दामाद मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने पहली पत्नी की दोनों बेटियों की शादी कर दी थी। दूसरी पत्नी और उसके तीनों बच्चे उनके साथ ही रहते थे। जिस मकान में अमर सिंह रह रहे थे, वो उनकी पहली पत्नी के नाम है। इसी मकान को अपने नाम करने के लिए दूसरी पत्नी और उसका बड़ा बेटा दबाव बना रहा था। इसी को लेकर आए दिन विवाद होता था। जब दूसरी पत्नी को लगा कि अमर सिंह सिर्फ उसका शोषण कर रहा है। इतना ही नहीं उसके चरित्र पर शंका करते हुए मारपीट भी करता है।

अमर सिंह के दामाद मोहन ने बताया कि रात में हम लोग ससुर की तलाश कर रहे थे। हमारे साथ शिवराज भी पिता को तलाशने में जुटा था। वह बार-बार अपने हाथ के शर्ट की बाह को खींच रहा था। इस पर मुझे शक हुआ। थोड़ी देर बाद देखा कि उसके हाथ में खून लगा है। संदेह होने पर पुलिस को बताया। पुलिस की जांच में सामने आया कि शांति देवी के अलावा एक और महिला से अमर सिंह की दोस्ती थी। पुलिस रात में उस महिला को भी थाने लेकर आई। पूछताछ में उसने अमर सिंह से दोस्ती की बात कबूली, बाद में उसे छोड़ दिया गया।

पति पत्नी के चरित्र पर करता था शक, आए दिन करता था मारपीट, पत्नी और बेटे ने की हत्या, प्रॉपर्टी विवाद भी आया सामने।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...