Post Top Ad
Thursday, June 16, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, भाजपा समर्थित को नहीं मिली टिकट तो पति-पत्नी निर्दलीय उतरे मैदान में।
रायसेन/बरेली, भाजपा समर्थित को नहीं मिली टिकट तो पति-पत्नी निर्दलीय उतरे मैदान में।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। भाजपा को समर्पित रहे व्यक्ति को जब पार्टी महत्व ना दें तो मजबूरी उससे कुछ भी करवा सकती हैं। नगरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटे महाकाल ग्रुप के अध्यक्ष पूरन धाकड़ जो हमेशा भाजपा के प्रति समर्पित रहे हैं, उन्हें उम्मीद थी कि इस बार नगरी निकाय चुनाव में पार्षद पद हेतु उन्हें भाजपा से टिकट मिलेगा लेकिन पार्टी की रीति और नीति ने उन्हें महत्व नहीं दिया। यही एक वजह रही कि नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 4 ओबीसी पुरुष के लिए आरक्षित किया गया था, वहां से पूरन धाकड़ को टिकट न देकर अन्य व्यक्ति को पार्टी ने महत्त्व दिया। इसी तरह नगर परिषद वार्ड क्रमांक 13 जो सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई सीट, वहां से पूरन धाकड़ ने अपनी धर्म पत्नी के लिए टिकट मांगा लेकिन पार्टी ने उन्हें भी टिकट से वंचित रखा। जब पार्टी ने दोनों को टिकट नहीं दिया तो पूरन धाकड़ और उनकी पत्नी ने गुरुवार को लाव लश्कर के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए वार्ड नामांकन दाखिल किया। नगर परिषद वार्ड क्रमांक 4 से पूरन धाकड़ ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया तो नगर परिषद वार्ड क्रमांक 13 से उनकी पत्नी ने नामांकन दाखिल किया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद