रायसेन/सिलवानी, महिला मतदाता ने रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन देकर की मतदाता सूची से गलत तरीके से नाम हटाए जाने की शिकायत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, June 18, 2022

रायसेन/सिलवानी, महिला मतदाता ने रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन देकर की मतदाता सूची से गलत तरीके से नाम हटाए जाने की शिकायत।

महिला मतदाता ने रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन देकर की मतदाता सूची से गलत तरीके से नाम हटाए जाने की शिकायत।

  • मतदाता सूची में नाम ना होने से चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित रही महिला।

रायसेन/सिलवानी, महिला मतदाता ने रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन देकर की मतदाता सूची से गलत तरीके से नाम हटाए जाने की शिकायत।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। निकाए चुनाव की मतदाता सूची से गलत तरीके से नाम हटाए जाने की कार्रवाही का विरोध करते हुए महिला मतदाता रेखा जैन पत्नि जयबाबू जैन ने रिटर्निंग अधिकारी व तहसीलदार को आवेदन देकर पुनः मतदाता सूची में नाम दर्ज किए जाने का आग्रह किया है। नगर के वार्ड नंबर 11 नेताजी सुभाष चंद्र बौस निवासी महिला मतदाता रेखा जैन ने दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि वह वार्ड नंबर 11 की स्थाई निवासी है। बीते सालो में हुए लोक सभा, विधान सभा व नगरीय निकाए के चुनावो में वह अपने मताधिकार का उपयोग करती रही है। लेकिन इस वर्ष की निकाए की मतदाता सूची में उसका व उसके परिवार के किसी भी सदस्य का नाम नही है। जबकि उसके द्वारा मतदाता सूची से नाम विलोपित किए जाने का कोई भी आवेदन कभी भी चुनाव आयोग को नही दिया गया है। जबकि उसके द्वारा वार्ड नंबर 15 से चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली गई थी। तथा नाम निर्देषन पत्र तथा मतदाता सूची भी तय राशि जमा कर चुनाव अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त कर ली गई थी। लेकिन मतदाता सूची का अवलोकन करने पर पाया कि मतदाता सूची में नाम ही नही हैं। जबकि मतदाता सूची में नाम ना होने से संविधान में वर्णित वह चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित हो गई हैं। आवेदक महिला का कहना है कि मतदाता सूची में उसका तथा उसके परिवार के सभी सदस्यो का नाम अतिशीध्र अंकित किया जावे ताकि वह नाम निर्देषन पत्र जमा कर सके। तथा सूची से नाम हटाने वाले कर्मचारियो पर सख्त कार्रवाही की जावे।

रायसेन/सिलवानी, महिला मतदाता ने रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन देकर की मतदाता सूची से गलत तरीके से नाम हटाए जाने की शिकायत।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...