कांग्रेस नेता ने शक में की पत्नी की हत्या, बेड पर सो रहे बच्चो के सामने मारी गोली, पहले भी कर चुका है बहन की हत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, June 6, 2022

कांग्रेस नेता ने शक में की पत्नी की हत्या, बेड पर सो रहे बच्चो के सामने मारी गोली, पहले भी कर चुका है बहन की हत्या।

कांग्रेस नेता ने शक में की पत्नी की हत्या, बेड पर सो रहे बच्चो के सामने मारी गोली, पहले भी कर चुका है बहन की हत्या।

कांग्रेस नेता ने शक में की पत्नी की हत्या, बेड पर सो रहे बच्चो के सामने मारी गोली, पहले भी कर चुका है बहन की हत्या।

ग्वालियर। कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया ने शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिस समय हत्या की गई पास ही कांग्रेस नेता के दो बच्चे बेड पर सो रहे थे। पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ। जब सनकी पति का पारा बढ़ने लगा तो पत्नी खुद को बचाने कमरे से बाहर की तरफ भागी। इसी समय पति ने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद कांग्रेस नेता हथियार लेकर फरार हो गया। आरोपी कांग्रेस का पूर्व प्रवक्ता भी रह चुका है। पिछले एक महीने से पत्नी से उसका विवाद चल रहा था। उसे पत्नी पर शक था कि वह उससे बात छुपाती है। घटना सोमवार सुबह राम नगर थाटीपुर की है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, शहर के थाटीपुर रामनगर निवासी ऋषभ सिंह भदौरिया कांग्रेस नेता है। वह कांग्रेस में प्रदेश स्तर पर भी प्रवक्ता की जिम्मेदारी तक निभा चुका है। 2 अप्रैल 2018 को ग्वालियर में हुए जातिगत दंगे में भी उस पर FIR दर्ज हुई थी। रविवार-सोमवार दरमियानी रात 3 बजे उसने पत्नी भावना भदौरिया से विवाद शुरू किया। उसे शक था कि पत्नी उससे कुछ छुपा रही है। रात को 3 बजे इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। विवाद हुआ तो सनकी कांग्रेस नेता ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिस पर पास ही सो रहे उसके दोनों बच्चों की नींद खुल गई। इसी बीच उसने पत्नी पर हथियार तान दिया। भावना समझ गई कि पति के सिर पर खून सवार है। वह बचने के लिए बाहर की तरफ भागी। रूम से निकलकर अभी वह आंगन में आई थी, तभी ऋषभ ने उसके सिर को निशाना बनाकर फायर कर दिया। गोली उसके सिर में जा लगी और वह वहीं ढेर हो गई। इसके बाद आरोपी हथियार और अपना जरुरी सामान लेकर भाग गया।

पुलिस को हत्या की सूचना कांग्रेस नेता के पिता कृष्ण कांत ने दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अमला मौके पर पहुच गया। साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट व उनकी टीम को जांच के लिए बुलवा लिया गया। प्रारंभिक पड़ताल में हत्या की वजह आरोपी का पत्नी पर शक करना पता लगा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसके शक की वजह क्या थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी ऋषभ भदौरिया का अपराधिक रिकॉर्ड तगड़ा है। वह सन 2001 में हत्या कर चुका है। उसने बहन की हत्या की थी। इसके बाद चेतकपुरी में एक लूट में भी उसका नाम था। 2 अप्रैल 2018 को ग्वालियर के थाटीपुर से शुरू हुई जातिगत हिंसा में उस पर दो मामले दर्ज थे।

कांग्रेस नेता ने शक में की पत्नी की हत्या, बेड पर सो रहे बच्चो के सामने मारी गोली, पहले भी कर चुका है बहन की हत्या।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...