Post Top Ad
Thursday, June 16, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजनीति
राजगढ़/तलेन, इस चुनावी रण में कौन बनेगा पार्टी प्रत्याशी, सभी को है बेसब्री से इंतजार।
राजगढ़/तलेन, इस चुनावी रण में कौन बनेगा पार्टी प्रत्याशी, सभी को है बेसब्री से इंतजार।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। नगर की कांग्रेस व भाजपा पार्टी के दिग्गज नेता लगभग सभी इस बार चुनावी रण में कूद पड़े हैं। लगभग सभी ने अपनी विजय श्री का आकलन कर रखा है। इस चुनाव में कुछ तो ऐसे रणबांकुरे भी मैदान में है जिनको सपने के सौदागरों ने विजय श्री का सपना दिखाकर अपने खर्चे पर नामांकन पत्र भरवाए है। ताकि दूसरे की नया डुबो सके। तो कुछ रणबांकुरे मान-मनौव्वल होने पर नामांकन पत्र वापस लेने की बात कह रहे हैं। तो कुछ रणबांकुरे पार्टी के वफादार, पार्टी द्वारा प्रत्याशी नहीं बनाने की परिस्थिति में अपना नामांकन वापस ले लेंगे। तो कुछ ऐसी स्थिति में पार्टी से बगावत कर अपनी किस्मत आजमाने का दम भर रहे हैं। खैर पार्टियों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा होने का प्रत्याशी सहित मतदाताओं को भी बेसब्री से इंतजार है। देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन दिग्गज नेता पार्टी प्रत्याशी बनने में बाजी मारते हैं। इस बार कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है, चुनाव जीतना तो बाद की बात है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद