Post Top Ad
Wednesday, June 15, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
कंधे में सूजे से छेद कर गोली धंसवा लिखाई फर्जी रिपोर्ट।
कंधे में सूजे से छेद कर गोली धंसवा लिखाई फर्जी रिपोर्ट।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के चनहैया के पास गोली लगने से घायल मिले युवक के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। युवक ने फर्जी मुकदमे में गांव के तीन लोगों को फंसाने के लिए एक झोलाछाप की मदद से कंधे पर सूजे से छेद कराकर गोली धंसवाई थी। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों में से पिता-पुत्र समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। फरार की तलाश में दबिश दी जा रही है। मंगलवार को एसपी अभिषेक वर्मा ने खुलासा किया कि नौ जून को कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के मिरुअन मडहा गांव निवासी संजय ने सूचना दी कि बेटे अनुराग को इटावा से घर लौटते वक्त बिधूना के चनहैया के पास तीन लोगों ने गोली मार दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गौरव, सुधांशु व सतीश दुबे के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू की। प्रथमदृष्ट्या चोट व घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। फिर कानपुर व औरैया की फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए तो साक्ष्य संदिग्ध मिले। बिधूना कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने मामले की गंभीरता से जांच की। सख्ती करने पर संजय ने बताया कि उसका आरोप में फंसे तीनों लोगों के साथ मुकदमा चल रहा है। दबाव बनाकर सुलह कराने के लिए उसने बेटे अनुराग के साथ षड्यंत्र रचा। नीरज पांडेय नाम के व्यक्ति से कारतूस लिया और झोलाछाप दीवान सिंह के पास जाकर कंधे पर सूजे से छेद कराकर गोली रखवा ली। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पिता संजय, बेटे अनुराग व झोलाछाप दीवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर षड्यंत्र रचने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस अवैध कारतूस उपलब्ध कराने वाले नीरज की तलाश में लगी है। खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की।
आरोपी अनुराग ने बताया कि विपक्षियों ने 2019 में अनुराग व उसके परिवार पर हत्या, छेड़छाड़, षड्यंत्र रचने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें अनुराग जेल गया था। इसके बाद उसने भी वर्ष 2021 में अपने विपक्षियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा ठठिया थाने में दर्ज कराया था। हत्या के मामले में दबाव बनाकर राजीनामा कराने के संबंध में विपक्षियों को फंसाने के लिए गांव के नलकूप के पास योजना बनाई थी।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद