रायसेन, खनिज माफियाओं का पहाड़ी पर अवैध उत्खनन करने चल रहा जेसीबी मशीन का पंजा, जिला प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध उत्खनन और परिवहन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, June 4, 2022

रायसेन, खनिज माफियाओं का पहाड़ी पर अवैध उत्खनन करने चल रहा जेसीबी मशीन का पंजा, जिला प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध उत्खनन और परिवहन।

खनिज माफियाओं का पहाड़ी पर अवैध उत्खनन करने चल रहा जेसीबी मशीन का पंजा, जिला प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध उत्खनन और परिवहन।

  • वन विभाग व खनिज विभाग के अधिकारी बने खामोश और बेखबर।

रायसेन, खनिज माफियाओं का पहाड़ी पर अवैध उत्खनन करने चल रहा जेसीबी मशीन का पंजा, जिला प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध उत्खनन और परिवहन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। भोपाल-रायसेन बायपास पर खनिज माफिया द्वारा राजस्व विभाग और माइनिंग विभाग की भूमि पर अवैध मुरम-कोपरा-बोल्डरों की धड़ल्ले से खुदाई कर परिवहन किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट कार्यालय से महज 2 किलोमीटर दूरी पर भोपाल-रायसेन बायपास पर दिन दहाड़े बेरोकटोक चल रहा है अवैध उत्खनन। बायपास रोड पर एक ढाबे के पीछे चल रहा अवैध उत्खनन और परिवहन का खुला खेल। सूत्रों के मुताबिक, खनिज विभाग और जिला प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा है भ्रस्टाचार का खुला खेल।

रायसेन, खनिज माफियाओं का पहाड़ी पर अवैध उत्खनन करने चल रहा जेसीबी मशीन का पंजा, जिला प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध उत्खनन और परिवहन।

अभी तक क्यों नही हुई इस अवैध उत्खनन पर वाहनों की धरपकड़ और जुर्माने की कार्यवाही, ये बड़ा सवाल? क्या खनिज विभाग के अफसर सिर्फ गरीबों पर ही करता है कार्यवाही। क्या रसूखदारों पर नहीं करेगा जिला प्रसाशन कोई कार्यवाही। क्या होगी इस अवैध उत्खनन पर कार्यवाही या खनिज विभाग सिर्फ अवैध खनिज संपदा उत्खनन बंद कराकर कर लेगा अपने फर्ज की की इतिश्री। खनिज विभाग, राजस्व वन विभाग की मिली भगत से शहर के आसपास कई जगह चल रहा है अवैध उत्खनन। जिम्मेदार विभागों के अधिकारी एक दूसरे विभाग की जमीन बताकर पल्ला झाड़ते हुए नजर आते हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर जांच पड़ताल कर वाहनों की धरपकड़ कर जुर्माने की कार्रवाई को अंजाम नहीं देते। जिससे खनिज माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं।

रायसेन, खनिज माफियाओं का पहाड़ी पर अवैध उत्खनन करने चल रहा जेसीबी मशीन का पंजा, जिला प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध उत्खनन और परिवहन।

उदाहरण के तौर पर श्रुति सड़क कंस्ट्रक्शन कंपनी भोपाल के ठेकेदार द्वारा साढ़े 14 करोड़ रुपये की लागत से दरगाह शरीफ रीछन नदी के रपटे पर पुल-पुलियाओं और दरगाह से लेकर सागर भोपाल तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण के लिए कोपरा भसुआ की अवैध खनन कर अपने काम की पूर्ति सरेआम की जा रही है। ठेकेदार ने एक पट्टे की जमीन लीज पर ले रखी है, लेकिन अवैध खनन जंगल की खैराबाद पहाड़ी पर ठेकेदार की जेसीबी मशीन दिन-रात कोपरा-भसुआ-बोल्डरों की अवैध खनन किया जा रहा है।

इनका कहना है...

हमें कोई अवैध उत्खनन की जानकारी नहीं मिली है। अगर शिकायतें मिली तो वाहनों की धरपकड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
आरके कैथल, जिला माइनिंग अधिकारी, रायसेन

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...