भोपाल के कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक की राजस्थान में हुई गैंगवार में हत्या, मछुआरों से कहासुनी के बाद हुई थी फायरिंग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Friday, June 3, 2022

भोपाल के कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक की राजस्थान में हुई गैंगवार में हत्या, मछुआरों से कहासुनी के बाद हुई थी फायरिंग।

फ़ाइल फोटो

भोपाल। अपने जमाने में भोपाल में दहशत का दूसरा नाम एवं पुलिस रिकॉर्ड में मोस्ट वांटेड मुख्तार मलिक मारा गया। राजस्थान में हुई एक गैंगवार में उसे गोली लग गई थी, वह नदी में गिर गया था। पुलिस को उसकी डेड बॉडी मिल गई है। अकलेरा डीएसपी गिरधर सिंह ने बताया कि मामले में लापता चल रहे गैंगस्टर विक्की वाहिद के भोपाल पहुंचने की सूचना मिली है। पुलिस ने बताया कि असनावर क्षेत्र के जगलों में मुख्तार मलिक गंभीर हालत में घायल पड़ा हुआ मिला था।

भोपाल के कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक की राजस्थान में हुई गैंगवार में हत्या, मछुआरों से कहासुनी के बाद हुई थी फायरिंग।
फ़ाइल फोटो

राजस्थान में असनावर थाना प्रभारी हरवंत सिंह ने बताया कि भीमसागर बांध के नदी क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का ठेका भोपाल निवासी मुख्तार मलिक ने ले रखा है। मंगलवार देर रात मुख्तार मलिक 11 साथियों के साथ कांस खेड़ली के पास कम गहरे पानी में नाव से पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान गांव के रहने वाले मछुआरों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग होने लगी, फायरिंग होते ही नदी के अंदर नाव पलट गई।

भोपाल के कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक की राजस्थान में हुई गैंगवार में हत्या, मछुआरों से कहासुनी के बाद हुई थी फायरिंग।
फ़ाइल फोटो

बताया कि राजस्थान के बंटी गैंग ने मुख्तार मलिक गैंग पर फायरिंग की थी, क्योंकि मुख्तार मलिक उनके इलाके में पैर जमा रहा था। इस गैंगवार के बाद एक व्यक्ति का शव बुधवार को मिल गया था। मुख्तार मलिक एवं उसके साथी विक्की वाहिद को गोली लगी थी और वह नदी में गिर गए थे। ताजा समाचार यह है कि राजस्थान की झालावार पुलिस एसआरजी अस्पताल में एक डेड बॉडी पहुंचाई है जो मुख्तार मलिक की बताई जा रही है।

भोपाल के कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक की राजस्थान में हुई गैंगवार में हत्या, मछुआरों से कहासुनी के बाद हुई थी फायरिंग।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...