UP, हर घर तिरंगा अभियान- व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को मिली जागरूकता की जिम्मेदारी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, June 17, 2022

UP, हर घर तिरंगा अभियान- व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को मिली जागरूकता की जिम्मेदारी।

हर घर तिरंगा अभियान- व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को मिली जागरूकता की जिम्मेदारी।

UP, हर घर तिरंगा अभियान- व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को मिली जागरूकता की जिम्मेदारी।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। अमृत महोत्सव आजादी के 75 वी जयंती पर जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को लोगों को जागरूक करने हेतु अपील की। साथ ही तिरंगा को जनपद स्तर पर ढाई लाख तिरंगों का निर्माण कराने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि तिरंगे का माप 3:2 के अनुपात में होता है, इसलिए तिरंगा का माप गलत नहीं होना चाहिए। उन्होंने जनपद के समस्त अधिकारियों को भी निर्देश दिए के अपने विभागीय कार्यालयों पर भी तिरंगा को फहराना है, साथ ही प्रतिष्ठित भवनों, चौराहों तथा दुकानों पर भी लोगों को जागरूक करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के सप्ताह को भी सफल बनाना है। उन्होंने आम जनमानस के लिए कहा कि तिरंगे का सम्मान करना हम सभी भारतीयों का प्रथम दायित्व है तथा इसकी रक्षा, सुरक्षा करना भी हमारा कर्तव्य है इसलिए तिरंगे का अपमान न होने पाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी राजस्व रेखा एस चौहान, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित, वन अधिकारी वीके सिंह, उपजिलाधिकारी सदर मनोज कुमार, परियोजना निदेशक हरेंद्र सिंह, तहसीलदार सदर रणवीर सिंह व समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण, सभी योग संस्था के संचालक व व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...