UP, महिला जन सुनवाई के दौरान महिला आयोग ने दिए आवश्यक निर्देश। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, June 2, 2022

UP, महिला जन सुनवाई के दौरान महिला आयोग ने दिए आवश्यक निर्देश।

महिला जन सुनवाई के दौरान महिला आयोग ने दिए आवश्यक निर्देश।

  • राज्य महिला आयोग ने जिला अस्पताल का किया गया निरीक्षण।

UP, महिला जन सुनवाई के दौरान महिला आयोग ने दिए आवश्यक निर्देश।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। बुधवार को जनपद के विकास भवन सभागार कक्ष में राज्य महिला आयोग की सदस्य रंजना शुक्ला जी द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनमानस की शिकायतों को सुना गया एवं उनका निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के संबंधित शिकायतों का निस्तारण उच्च स्तर पर होना चाहिए। उन्होंने फरियादियों को हर संभव मदद मुहैया कराए जाने के संबंध में आश्वस्त किया। रंजना शुक्ला सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा 50 शैय्या अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपस्थित मरीजों से वार्ता कर उनका हालचाल पूछा गया। सदस्य द्वारा वृद्धा आश्रम का भी निरीक्षण किया गया। वृद्धा आश्रम में उपस्थित वृद्धजनों का हाल-चाल पूछकर उनके समस्याओं के विषय में जानने का प्रयास किया गया। सदस्य द्वारा विकासखंड औरैया के सभागार कक्ष में आयोजित दिव्यांगजन शिविर का निरीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी, जिला प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष सिंह, एस.ओ. महिला थाना प्रीति सेंगर, महिला कल्याण अधिकारी वंदना शर्मा, सेंटर मैनेजर वन स्टॉप सेंटर ज्योति तिवारी उपस्थित रहे।

UP, महिला जन सुनवाई के दौरान महिला आयोग ने दिए आवश्यक निर्देश।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...