Post Top Ad
Friday, July 1, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, पुलिस चौकी के पीछे एसडीओ के परिवार पर हुआ था हमला, शासकीय बंगले के आसपास अतिक्रमण की भरमार।
रायसेन/बरेली, पुलिस चौकी के पीछे एसडीओ के परिवार पर हुआ था हमला, शासकीय बंगले के आसपास अतिक्रमण की भरमार।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। समय-समय पर घातक रिपोर्टर समाचार पत्र के माध्यम से शासकीय नुमाइंदों का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है कि शासकीय भवनों और शासकीय कार्यालय के आस-पास अतिक्रमण की भरमार बनी हुई है। लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इसी अतिक्रमण का फायदा उठाकर पीडब्ल्यूडी एसडीओ के बंगले में गुरुवार की रात बदमाशों ने प्रवेश किया। मां, पत्नी सहित बच्चे को गंभीर चोटें पहुंचाने में वह सफल रहे। पीडब्लूडी एसडीओ नितिन पटेल के बंगले के सामने उसी बंगले की जगह पर पुलिस चौकी वर्षों पहले निर्मित की गई, जो सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है।
यहां पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती कभी भी नहीं रहती। हमेशा मुख्य द्वार पर ताला लगा रहता है, तो दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी एसडीओ के बंगले की बाउंड्री और सामने पर्याप्त मात्रा में चाय-पान की दुकानों सहित होटल संचालित हो रही हैं तो मुख्य द्वार के सामने फल फ्रूट के ठेले लगे रहते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि एसडीओ के बंगले के पीछे तहसीलदार का बंगला भी मौजूद है फिर भी बदमाश अतिक्रमण का फायदा उठाकर बंगले में प्रवेश कर गए और इस हृदय विदारक घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
पीडब्ल्यूडी एसडीओ का शासकीय भवन चारों तरफ से अतिक्रमण की गिरफ्त में है। बंगले के अंदर क्या गतिविधि चल रही है, यह किसी को दिखाई नहीं देता। कारण अतिक्रमण के कारण शासकीय भवन पूरी तरह से छुपा हुआ है। ऐसा ही एसडीएम बंगले के प्रांगण से लगा मुख्य द्वार जहां पर अतिक्रमण की भरमार है। वहां बड़ी-बड़ी दुकानें संचालित हो रही हैं। अतिक्रमण की आड़ में घटना दुर्घटना को अंजाम दिया जाता है और अंजाम देने वाले पुलिस गिरफ्त से दूर बने रहते हैं।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद