रायसेन, नगर को विकसित और विकास के मॉडल में नम्बर 1 बनाएंगे, विकास का पहिया अब थमने नहीं दिया जाएगा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 13, 2022

रायसेन, नगर को विकसित और विकास के मॉडल में नम्बर 1 बनाएंगे, विकास का पहिया अब थमने नहीं दिया जाएगा।

नगर को विकसित और विकास के मॉडल में नम्बर 1 बनाएंगे, विकास का पहिया अब थमने नहीं दिया जाएगा।

रायसेन, नगर को विकसित और विकास के मॉडल में नम्बर 1 बनाएंगे, विकास का पहिया अब थमने नहीं दिया जाएगा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन शहर के विकास और उसे स्वच्छ सुंदर खूबसूरत मॉडल बनाने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। दोगुनी रफ्तार से रायसेन नगर लगातार विकास के मामले तरक्की करेगा। आमजनता ने गांवों की सरकार और नगर सरकारों को चुनकर जो भाजपा पर भरोसा किया है। यकीन कीजिए मैं जनता की उम्मीदों और विश्वास को जिंदा रखूंगा। यह बात सांची विस सीट के विधायक व प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने शनिवार को नगर पालिका परिषद रायसेन के नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष सविता जमना सेन, नपा उपाध्यक्ष मीना दीपेंद्र सिंह कुशवाह सहित अन्य 7 पार्षदों के गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह में कही। इसके पूर्व नपा सीएमओ सुधीर सिंह द्वारा नपाध्यक्ष सविता सेन, नपा उपाध्यक्ष मीना सिंह कुशवाह, कांग्रेस पार्षद अजीजा बी सहित निर्दलीय पार्षद यशवंती भीम सिंह बघेल, निर्दलीय पार्षद आरिफ हुसैन, भाजपा पार्षद प्रीति अखलेश सोनी, राजकुमारी मनोज शाक्या,देवेंद्र यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एक कांग्रेस पार्षद वार्ड 17 को छोड़कर 7 अन्य कांग्रेस पार्षदों के कार्यक्रम के बहिष्कार करने की जनचर्चा लोगों की जुबां पर रही। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिपं अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, बीजेपी के जिलाध्यक्ष डॉ जय प्रकाश किरार, भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह कुशवाह, भँवर लाल पटेल, राकेश तोमर रम्मू भैया, दीपक पण्ड्या, मुकेश रघुवंशी, धीरेन्द्र सिंह कुशवाह नगर मण्डल अध्यक्ष जीतू शर्मा कन्हैया सूरमा भूपेंद्र वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमलता रघुवंशी, लालू सिंह कुशवाह, जितेंद्र जीतू सेन अशोक सोनी, अशोक सेन, जीतू सोनी नूतन कुशवाहा, बलवीर कुशवाहा महेश श्रीवास्तव चच्चा, भैयालाल कुशवाहा मंचासीन हुए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आपके भाजपा के विश्वास को कायम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि रायसेन जिला अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सांत्वना पुरस्कार दिया गया है। भाजपा नेता जमना सेन  ने कहा कि मैंने रायसेन के शहरवासियों से यह वादा किया था मैं नगर सरकार में दोबारा से आऊंगा। मेरा वह सपना जब मेरी धर्मपत्नी सविता सेन निर्वाचित हुईं तो पूरा हो गया है। जनता का अगर इसी तरह प्रेम स्नेह मिलता रहा तो मैं तीसरी बार हैट्रिक बनाकर जनसेवा करने में सफल हो जाऊंगा। पहले रायसेन नगर विकास जो अधूरा रह गया था उसे पूरा किया जाएगा। इसमें आमजन के सहयोग की भी जरूरत रहेगी। नपाध्यक्ष सविता सेन ने कहा कि रायसेन को स्वच्छ सुंदर और विकास के मॉडल के रूप में बड़े शहरों में पहचान बने उसी तर्ज पर नये सिरे से तरक्की विकास कराए जाएंगे। सविता सेन ने आगे कहा कि ड्रेनेज सिस्टम हो चाहे सड़कों बिजली और पानी सुविधाएं हल करने के मामले में पूरी प्राथमिकता से कार्य कराए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...