फार्मासिस्ट लड़कियों को प्यार में फसांकर बनाता न्यूड वीडियो, फिर करता ब्लैकमेलिंग, मोबाइल में 10 लड़कियों के न्यूड वीडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, August 4, 2022

फार्मासिस्ट लड़कियों को प्यार में फसांकर बनाता न्यूड वीडियो, फिर करता ब्लैकमेलिंग, मोबाइल में 10 लड़कियों के न्यूड वीडियो।

फार्मासिस्ट लड़कियों को प्यार में फसांकर बनाता न्यूड वीडियो, फिर करता ब्लैकमेलिंग, मोबाइल में 10 लड़कियों के न्यूड वीडियो।

  • 2 महीने में 10 लड़कियों को बनाया अपना शिकार।

फार्मासिस्ट लड़कियों को प्यार में फसांकर बनाता न्यूड वीडियो, फिर करता ब्लैकमेलिंग, मोबाइल में 10 लड़कियों के न्यूड वीडियो।

पटना। एक फार्मासिस्ट ने 2 महीने में 10 लड़कियों को अपना शिकार बनाया। 21 साल के युवक का बेहद गंदा और खतरनाक खेल सामने आया है। वो पहले लड़की से दोस्ती करता, धीरे-धीरे दोनों में बातें शुरू होती। जिसके बाद युवक प्यार का झांसा देकर अश्लील चैट करता। अपनी बातों से लड़कियों को झांसे में लेता, फिर उसका न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता। लड़की से ये वीडियो कॉल पर बात करता है। प्यार की बात करते-करते लड़की को अपने कपड़े उतारने को कहता है। लड़की ऐसा करती भी है। उसी दरम्यान ये शातिर फार्मासिस्ट स्क्रीन रिकॉर्डर के जरिए लड़की की न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है या फिर उसका स्क्रीन शॉर्ट, फोटो अपने पास रख लेता है। फिर वीडियो या फोटो भेज कर लड़की को ब्लैकमेल करता है। लड़की पर जबरन फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए दबाव डालता है। शातिर फार्मासिस्ट का नाम राहुल कुमार है। राजधानी के ही एक इलाके का रहने वाला और वर्तमान में पाटलिपुत्रा इलाके में स्थित एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में बतौर फार्मासिस्ट काम करता है।

इस शातिर के खिलाफ महिला हेल्पलाइन वन स्टॉप सेंटर में लिखित कंप्लेन की गई है। एक पीड़ित लड़की की बहन ने 27 जुलाई को महिला हेल्प लाइन पहुंचकर पूरे मामले को बताया। अपनी कंप्लेन में लिखा कि उसकी बहन पटना के एक बड़े सरकारी हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट है। राहुल कुमार डेली उसके हॉस्पिटल के चक्कर लगाता है। वहां से घर तक पीछा करता है। बात नहीं मानने पर उसे धमकी भी देता है। करीब पिछले 5 महीने से वो उसकी बहन को मानसिक तौर पर परेशान कर रहा है। कंप्लेन मिलने के बाद हेल्पलाइन की तरफ से राहुल को नोटिस भेजा गया था। जिसके बाद वो पहली बार 1 अगस्त को हेल्पलाइन पहुंचा। परियोजना प्रबंधक कुमारी प्रमिला ने राहुल से पूछताछ की। उसी दरम्यान उसके मोबाइल फोन को खंगाला गया, तब जाकर बड़ा राज खुला। कुमारी प्रमिला के अनुसार इस शातिर के मोबाइल से 10 अलग-अलग लड़कियों के अश्लील व न्यूड वीडियो और फोटो मिले हैं। जिन्हें सिर्फ जून और जुलाई महीने में रिकॉर्ड किया गया है। जब सख्ती बरती गई तब उसने इसके पीछे का राज उगला।

दोस्ती के नाम पर प्रेम जाल में फंसा वो अपने शातिराना मंसूबों को अंजाम देता था। कई लड़कियों के साथ इसकी चैटिंग भी मिली है। जिसमें इसने गंदे और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसके जरिए वो उन्हें ब्लैकमेल करता है। उन्हें जबरन फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए दबाव डालता है। उसी दिन राहुल के मोबाइल को भी जब्त कर हेल्पलाइन में रख लिया गया था। पीड़ित लड़की पुलिस में एफआईआर करने के लिए तैयार नहीं थी। इसलिए इस केस को काउंसिलिंग के जरिए सुलझाया जा रहा है।

इस मामले में राहुल ने महिला हेल्पलाइन को लिख कर दिया है कि वो पीड़िता क्या, अब वो किसी भी लड़की के साथ गलत व्यवहार नहीं करेगा। अगली बार किसी लड़की के साथ वो गलत करता हुआ पाया गया तो उसे जो सजा मिलेगी, उसे वो मंजूर होगी। राहुल ने दावा किया कि इस केस की पीड़िता से उसकी दोस्ती थी, वो उससे प्यार करता था। उसके साथ रिलेशनशिप में भी रहा। मगर, पिछले कई दिनों से उन दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। जब भी वो लड़की के हॉस्पिटल किसी काम से जाता था तो उसे लगता था कि वो उसे परेशान कर रहा है।

इस मामले पर कुमारी प्रमिला बताती हैं कि फार्मासिस्ट राहुल काफी शातिर है। वो लड़कियों को उनकी न्यूड वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देता था। इस मामले में अब तक दो बार काउंसिलिंग हो चुकी है, अब 5 अगस्त को होगी। इस तरह का गंदा काम किसी भी लड़की के साथ नहीं करने की सख्त हिदायत राहुल को दी गई है। ऐसे शातिर लड़कों के झांसे में लड़कियां नहीं आएं, इसके लिए उन्हें अवेयर होना होगा। खुद के बचाव के लिए उन्हें सोच-समझकर ही किसी भी लड़के से दोस्ती करनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...