स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रपति ने प्रदेश के 6 अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक से किया सम्मानित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 14, 2022

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रपति ने प्रदेश के 6 अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक से किया सम्मानित।

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रपति ने प्रदेश के 6 अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक से किया सम्मानित।

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रपति ने प्रदेश के 6 अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक से किया सम्मानित।

घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल।
भोपाल। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदेश के 6 अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। यह पदक प्रदेश में सक्रिय 3 हार्डकोर नक्सलियों के सफाये में प्रदर्शित उच्च कोटि की वीरता एवं अदम्य साहस के लिए दिया गया है। सम्मानित अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक मंडला यशपाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान) बालाघाट आदित्य मिश्रा, निरीक्षक सलीम खान, निरीक्षक अंशुमान सिंह, निरीक्षक सुशील पटेल तथा प्र.आर. अतुल शुक्ला शामिल है। आदित्य मिश्रा व सलीम खान को यह पदक दिनांक 06 नवम्बर 2020 की रात्रि में बालाघाट जिले के कान्हा राष्ट्रीय पार्क के नजदीक मालखेड़ी के जंगल में मुठभेड़ के दौरान खटिया-मोचा एरिया कमेटी की महिला नक्सली सदस्य शारदा उर्फ पुज्जे को धराशायी करने के दौरान जान जोखिम में डालकर अदम्य साहस का प्रदर्शन करने तथा यशपाल सिंह, अंशुमान सिंह, सुशील पटेल तथा अतुल शुक्ला को यह पदक दिनांक 12-13 फरवरी 2021 की मध्य रात्रि में मण्डला जिले के लालपुर के जंगल में माओवादियों से हुई मुठभेड़ के दौरान बोड़ला एरिया कमेटी (प्लाटून- 3) के पुरुष नक्सली सदस्य दुल्ला उर्फ मैनू एवं महिला नक्सली सदस्य गीता उर्फ सुक्की मड़कम को धराशायी करने में जान जोखिम में डालकर अदम्य साहस प्रदर्शित के फलस्वरूप प्रदान किया गया है। इन नक्सलियों पर मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र राज्य द्वारा संयुक्त रूप से 14-14 लाख का ईनाम घोषित था। प्रदेश के इन पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को वीरता पदक से सम्मानित किये जाने पर पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता आदर्श कटियार तथा पुलिस महानिरीक्षक नक्सल विरोधा अभियान साजिद फरीद शापू द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की जाकर बधाई एवं शुभ कामनाएं दी गई हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...