71वीं ऑल इंडिया पुलिस एक्वाटिक चैंपियनशिप 2022 में मध्यप्रदेश को कांस्य पदक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 20, 2022

71वीं ऑल इंडिया पुलिस एक्वाटिक चैंपियनशिप 2022 में मध्यप्रदेश को कांस्य पदक।

71वीं ऑल इंडिया पुलिस एक्वाटिक चैंपियनशिप 2022 में मध्यप्रदेश को कांस्य पदक।

71वीं ऑल इंडिया पुलिस एक्वाटिक चैंपियनशिप 2022 में मध्यप्रदेश को कांस्य पदक।

भोपाल। तिरुअनन्तपुरम, केरल में 71वीं अ.भा. पुलिस ऐक्वेटिक एवं कास कन्ट्री प्रतियोगिता 17 से 21 अगस्त 2022 तक केरल पुलिस द्वारा आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में सम्मिलित किये जाने हेतु सेनानी 7वीं (स्पोर्टस ऑफिसर म.प्र.पु.) द्वारा प्रदेश पुलिस के समस्त जिलों/बिसबल इकाईयों में उपलब्ध योग्य खिलाडियों के नामांकन प्राप्त कर ट्रायल्स करायी गयी थी। ट्रायल्स में 05 खिलाडियों को अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिताओं के अनुरूप पाया गया। इन खिलाड़ियों को चयनित कर पुलिस मुख्यालय से अनुमोदन प्राप्त कर प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु तिरुअनन्तपुरम, केरला भेजा गया। केरला पुलिस द्वारा आयोजित इस चार दिवसीय अखिल भारतीय प्रतियोगिता में राज्यों एवं केन्द्रीय पुलिस संगठनों की कुल 26 टीमें सम्मिलित हुयी है। 20 अगस्त शनिवार को बी.आर. अम्बेडकर ईन्डोर ऐक्वेटिक स्टेडियम तिरुअनन्तपुरम, केरला में निरीक्षक सोनल सिसोदिया ने 01 मीटर स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग ईवेन्ट में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रदेश पुलिस के लिये यह गर्व का विषय है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...