रायसेन, मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों और कमर तोड़ महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, August 5, 2022

रायसेन, मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों और कमर तोड़ महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन।

मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों और कमर तोड़ महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन।

  • आमसभा में कांग्रेस के  नेताओं ने मोदी शिवराज सरकार पर साधा जमकर निशाना।

रायसेन, मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों और कमर तोड़ महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। केंद्र की मोदी सरकार व मप्र की शिवराज सरकार की जनविरोधी नीतियों, लोकतंत्र की हत्या करने, देश में कमर तोड़ बढ़ती महंगाई, 16 फीसदी जीएसटी टैक्स बढ़ाने और अग्निपथ योजना बनीं शिक्षित युवाओं को नौकरी के नाम पर महज छलावा के विरोध स्वरूप शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया गया। जिला स्तरीय कांग्रेसियों ने धरना राष्ट्र पिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समीप महामाया चौक में शुक्रवार को दोपहर दिया। इसके बाद कांग्रेसी एकजुट होकर रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय घेराव करने पहुंचे। यहां कांग्रेसी सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के अंदर घुस गए। बाद में महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन रायसेन एसडीएम एलके खरे को सौंपा गया।

रायसेन, मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों और कमर तोड़ महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन।

धरना प्रदर्शन में संचालन रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने किया। धरने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, ठेकेदार राजेश अहिरवार, मदन अहिरवार, प्रकाश पटेल सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल बोले केंद्र की मोदी और मप्र की शिवराज सरकार जनविरोधी किसान विरोधी है। कमर तोड़ महंगाई की मार गरीब जनता के ऊपर लादकर परेशानी में डाल दिया है। रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढोत्तरी की जा रही है। अब तो मोदी सरकार दाल, आटा, चावल, घी, पनीर और भी डिब्बा बन्द चीजों पर 16 प्रतिशत गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया है। भाजपा धनबल, सत्ताबल और बाहुबल ताकत के दम पर नगर गांवों की सरकार प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव डालकर सौदेबाजी करसत्ता हथिया रही है। यह लोकतंत्र की हत्या नहीं तो और क्या है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...