रायसेन/बरेली, जन जीवन से जुड़ी इन बड़ी मूलभूत सुविधाओं को प्रारंभ करवा पाएगी क्या नवनियुक्त परिषद। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, August 9, 2022

रायसेन/बरेली, जन जीवन से जुड़ी इन बड़ी मूलभूत सुविधाओं को प्रारंभ करवा पाएगी क्या नवनियुक्त परिषद।

जन जीवन से जुड़ी इन बड़ी मूलभूत सुविधाओं को प्रारंभ करवा पाएगी क्या नवनियुक्त परिषद।

  • आज चुना जाएगा नगर परिषद अध्यक्ष, गेंद भाजपा के पाले में।

रायसेन/बरेली, जन जीवन से जुड़ी इन बड़ी मूलभूत सुविधाओं को प्रारंभ करवा पाएगी क्या नवनियुक्त परिषद।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। 5 वर्ष पहले नगर परिषद के माध्यम से प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री जल आवर्धन योजना और शहर के बीच से निकले राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर 1.6 किलोमीटर तक डिवाइडर का निर्माण यह दो बड़ी सौगात प्रदेश सरकार ने शहर को उपलब्ध कराई थी। लेकिन जमीनी स्तर पर इनको अंजाम तक नहीं पहुंचाया जा सका। आज भी करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित किया गया डिवाइडर आधा-अधूरा शहर को चिड़ा रहा है तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री जल आवर्धन योजना की पाइप लाइनों से नलकूपों का पानी शहर के कुछ वार्ड में परोसा जा रहा है।

रायसेन/बरेली, जन जीवन से जुड़ी इन बड़ी मूलभूत सुविधाओं को प्रारंभ करवा पाएगी क्या नवनियुक्त परिषद।

लगभग 50 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री जल आवर्धन योजना और 32 करोड़ की लागत से डिवाइडर का निर्माण जो आधा अधूरा पड़ा हुआ है। इसे क्या आने वाली नई परिषद अंजाम तक पहुंचाएगी, इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। क्या नई परिषद और नगर का मुखिया जनहित में आने वाले कार्यों को असली जामा बनाएंगे या फिर पूर्व परिषद की भांति आने दो जाने वाली राजनीति में लिप्त हो जाएंगे। बरेली नगर परिषद में कई ऐसे निर्माण कार्य जो नगर परिषद के कागजों में पूरे हो चुके हैं जिनका भुगतान भी किया जा चुका है। उन भ्रष्टाचार में लिप्त फाइलों को नगर का मुखिया खोलेगा या फिर पुराने कागजों की फाइलों में गुम हो कर रह जाएंगी। फिर एक बार आज नगर परिषद बरेली में भाजपा की सरकार का गठन होने वाला है और इस नवनियुक्त परिषद से नगर वासियों को काफी उम्मीदें हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...