रायसेन, किन्नर समुदाय ने निकाला भुजरियों का परंपरागत जुलूस, डीजे की धुन पर जमकर किया नाच, लोगों को किन्नरों ने दी दुआएं। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, August 12, 2022

रायसेन, किन्नर समुदाय ने निकाला भुजरियों का परंपरागत जुलूस, डीजे की धुन पर जमकर किया नाच, लोगों को किन्नरों ने दी दुआएं।

किन्नर समुदाय ने निकाला भुजरियों का परंपरागत जुलूस, डीजे की धुन पर जमकर किया नाच, लोगों को किन्नरों ने दी दुआएं।

रायसेन, किन्नर समुदाय ने निकाला भुजरियों का परंपरागत जुलूस, डीजे की धुन पर जमकर किया नाच, लोगों को किन्नरों ने दी दुआएं।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। नगर के किन्नर समुदाय ने नगर के वार्ड नंबर 16 पुरानी तहसील मोहल्ला से रक्षा बंधन के दूसरे दिन कजलियॉ-भुजरियों का जुलूस धूमधाम के साथ निकाला। जुलूस किन्नरों के नायक गुरु तमन्ना नायक के नेतृत्व में निकाला गया। इस जुलूस में रायसेन जिला सहित मध्यप्रदेश के अन्य जिले के किन्नर शामिल हुए। किन्नर नायक तमन्ना नायक, खुशी नायक का कहना है कि किसानों की अच्छी फसल एवं अच्छी बारिश व जीवन में खुशहाली व सुख-समृद्धि के लिए कजलियां-भुजरियों का पर्व मनाया जाता है। हमारे किन्नर समुदाय ने दुआ करते हैं कि किसानों की अच्छी फसल हो, अच्छी बारिश हो एवं जीवन में खूब सुख-समृद्धि बनी रहे। इस वर्ष हमने दुआ की है कि कोरोना महाप्रलय जैसा समय अब दोबारा इस देश में ना आए।

रायसेन, किन्नर समुदाय ने निकाला भुजरियों का परंपरागत जुलूस, डीजे की धुन पर जमकर किया नाच, लोगों को किन्नरों ने दी दुआएं।

सावन महीने की पूर्णिमा को रक्षाबंधन मनाने के बाद अगले दिन भाद्रपद माह को कजलियॉ भुजरिया पर्व मनाया जाता है। इसे कजलिया भुजरियॉ पर्व भी कहते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे से मिलकर गेहूं की भुजरिया देते हैं और उन्‍हें भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। बुराई को खत्म कर एकता से रहने की कामना करते हैं। यह पर्व अच्‍छी बारिश होने, फसल होने, जीवन में खुशहाली व सुख-समृद्धि आने की कामना के साथ मनाया जाता है। लिहाजा इस दिन लोग एक-दूसरे को धन-धान्‍य से भरपूर होने की शुभकामना के संदेश देते हैं। किन्नर समुदाय ने ढोलनगाडो डीजे की धुन पर जमकर झूमे नाचे। किन्नरों का यह जुलूस नगर के तहसील मोहल्ला, भोपाल रोड, महामाया चौक, भारत माता चौराहे से वापस इंडियन चौराहे से होते हुए हनुमान चोपड़ा मंदिर भुजरियॉ तलाब पर जाकर विसर्जन हुआ। जुलूस का नगर में जहर-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कजलियों भुजरियों के जुलूस में किन्नर समुदाय रायसेन के तमन्ना नायक गुरू, खुशी, पलक, करीना, सैफाली, झलक, करिश्मा, माधुरी आदि किन्नर शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...