राजगढ़/तलेन, नगर परिषद में भाजपा के नारायण सिंह यादव बनें अध्यक्ष, मधु विनोद यादव बनी उपाध्यक्ष। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, August 12, 2022

राजगढ़/तलेन, नगर परिषद में भाजपा के नारायण सिंह यादव बनें अध्यक्ष, मधु विनोद यादव बनी उपाध्यक्ष।

नगर परिषद में भाजपा के नारायण सिंह यादव बनें अध्यक्ष, मधु विनोद यादव बनी उपाध्यक्ष।

राजगढ़/तलेन, नगर परिषद में भाजपा के नारायण सिंह यादव बनें अध्यक्ष, मधु विनोद यादव बनी उपाध्यक्ष।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। नगर परिषद तलेन में शुक्रवार को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशी नारायण सिंह यादव निर्वाचित हुए तथा उपाध्यक्ष पद पर मधु विनोद यादव ने जीत हासिल की। आपको बता दें की नगर परिषद तलेन में भाजपा को, भाजपा के 9 पार्षद व तीन निर्दलीयों का समर्थन प्राप्त था। भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नारायण सिंह यादव को 9 मत प्राप्त हुए वहीं भाजपा के ही प्रतिद्वंद्वी रुप में खड़े अध्यक्ष पद प्रत्याशी कैलाश यादव को 6 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मधु विनोद यादव को 7 मत प्राप्त हुए, भाजपा प्रत्याशी संजू राठौर को 5 मत प्राप्त हुए तथा अनीता अजब सिंह वंशकार को 3 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष के तीनों दावेदार भाजपा के ही थे।

निकला विजय जुलूस

नगर परिषद पर विजय हुए अध्यक्ष नारायण सिंह यादव व उपाध्यक्ष पर विजय हुए मधु विनोद यादव का भव्य विजय जुलूस डीजे व जेसीबी के साथ निकला। विजय प्रत्याशियों का नगर में जगह-जगह स्वागत माला पहनाकर किया गया। इस विजय जुलूस में काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...