रायसेन/बरेली, मनमोहन शर्मा बने बरेली हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 21, 2022

रायसेन/बरेली, मनमोहन शर्मा बने बरेली हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष।

मनमोहन शर्मा बने बरेली हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष।

रायसेन/बरेली, मनमोहन शर्मा बने बरेली हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। स्थानीय रामलीला मैदान पर अध्यक्ष पद हेतु रविवार को बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली के चुनाव संपन्न कराए गए। सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुए मतदान में मतदाताओं ने 591 मतों का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद हेतु मनमोहन शर्मा और दिनेश बबेले में कांटे की टक्कर रही। शाम 5.00 बजे मतदान समाप्त किया गया। मतदान केंद्र पर मतों की गिनती 6.00 बजे से प्रारंभ की गई और 7.00 बजे बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली के अध्यक्ष की घोषणा निर्वाचन अधिकारी द्वारा की गई। अध्यक्ष पद हेतु खड़े हुए मनमोहन शर्मा को 344 मत प्राप्त हुए वही दिनेश बबेले को 247 मत मिले।

रायसेन/बरेली, मनमोहन शर्मा बने बरेली हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष।

मनमोहन शर्मा को 344 निर्वाचन अधिकारी ने मतों से विजय घोषित किया। मनमोहन शर्मा के अध्यक्ष बनते ही समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और बैंड-बाजो की थाप पर जीत का जश्न मनाया। वहीं विजय हुए अध्यक्ष शर्मा ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर मनमोहन शर्मा को पूर्व हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पाठक, पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष भीकम राय, पार्षद अरविंद मालवीय, विजय राजोरे, अरविंद शर्मा, संतोष रिछारिया सहित कई लोगों ने बधाइयां दी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...