साली का किसी और युवक से बात करना नहीं था पसंद, बात नहीं मानी तो बाजार जा रही साली को मार दी गोली। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, August 29, 2022

साली का किसी और युवक से बात करना नहीं था पसंद, बात नहीं मानी तो बाजार जा रही साली को मार दी गोली।

साली का किसी और युवक से बात करना नहीं था पसंद, बात नहीं मानी तो बाजार जा रही साली को मार दी गोली।

साली का किसी और युवक से बात करना नहीं था पसंद, बात नहीं मानी तो बाजार जा रही साली को मार दी गोली।

ग्वालियर। मुरार में एक जीजा ने बाजार जा रही साली को गोली मार दी, गोली साली के कंधे में लगी। जीजा को साली का किसी दूसरे से बात करना बिल्कुल पसंद नहीं था। गोली मारने के बाद जीजा फरार हो गया है। घायल साली को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। सरेराह गोली चलने से बाजार में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल के बयान लेने के बाद हमलावर जीजा पर मामला दर्ज कर लिया, फिलहाल हमलावर फरार है। मुरार गुलाबपुरी खुरैरी निवासी नेहा उर्फ नंदिनी जाटव (24) को गोली लगी है। नंदिनी ने बताया कि वह साइकिल खरीदने के लिए बाजार आई हुई थी। वह बैजल कोठी के पास एमपी ऑनलाइन की दुकान पर बैठी हुई थी। तभी उसका जीजा सुरेन्द्र बाइक से अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचा। उसने कट्टा निकाला और गोली चला दी, गोली नेहा के बांए कंधे पर जाकर लगी। उसका खून निकलने लगा, तभी बदमाश हवा मे कट्टा लहराते हुए मौके से भाग गए। कुछ लोग तो गोली चलने के बाद वहां से भाग गए, कुछ ने नेहा को संभाला। पुलिस को गोली की खबर मिली तो टीआई मौके पर पहुंचे। उन्होने हमलावरों को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि जीजा का साली से पहले लगाव रहा है। वह चाहता था कि नेहा किसी और से बात नहीं करे। नेहा किसी और से बात करती थी तो उसे शक होता। इस बात को लेकर पहले भी उनके घर में झगड़े होते रहे हैं, इसको लेकर पहले भी झगड़े हुए थे। रविवार को भी जब जीजा ने साली को किसी और से बात करते देखा तो उससे रहा नहीं गया और वह आग बबूला हो गया। सुरेन्द्र पूरी योजना बनाकर आया था। जिस दुकान पर नेहा बैठी थी उसी दुकान पर एक लडके को सुरेन्द्र ने फोन करके धमकाया। इसके कुछ देर बाद वह उसी दुकान पर आ पहुंचा, फिर उसने कट्टे से गोली चला दी।

किसने क्या कहा...

गोली से घायल हुई नेहा ने बताया कि मैं दुकान पर बैठी थी, तभी जीजा सुरेन्द्र आए और गोली चला दी। उनके साथ एक और युवक था। जीजा का कहना था कि इधर-उधर मत घूमा करो और किसी से बात मत किया करो, अपने घर पर रहा करो।

नेहा की मां ने बताया कि मैं घर पर थी। फोन आया तो पता चला कि नेहा को गोली मार दी। गोली मारने वाला मेरे जेठ का दामाद सुरेन्द्र है। मेरी बेटी बाजार आई थी तभी उसे गोली मारी है। उसने क्यों मारी इस बारे में कुछ पता नही है।

मुरार थाना प्रभारी ने बताया कि युवती दुकान पर बैठी हुई थी, तभी उसे गोली मारी गई। पीडिता का कहना है कि जीजा ने गोली मारी है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है और आरोपी के घर दबिश भी दी गई। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...