Post Top Ad
Monday, August 8, 2022

Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, हर-घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा।
राजगढ़/तलेन, हर-घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। आजादी का महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को नगर तलेन में भव्य तिरंगा यात्रा बैंड-बाजे के साथ निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से निकली, जिसका नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक गोपाल कृष्ण यादव व शिक्षक प्रमोद सिंह पवार के मार्गदर्शन में चल रही तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा वंदे मातरम, भारत माता की जय के लगाएं नारों से पूरा नगर गूंज उठा। इस तिरंगा यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती व स्टाफ, नगर परिषद सीएमओ अशफाक खान व स्टॉफ, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मास्टरमाइंड एकेडमी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कन्या हाई स्कूल कें छात्र-छात्राएं व शिक्षक गण, कैलाश मोहन यादव, राजू परतानी सहित कई लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा पुनः शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची जहां पर नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा का उद्बोधन हुआ। शर्मा ने आजादी के महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी दी तथा प्राचार्य अशोक पाटीदार ने आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य ध्वज संहिता का पालन करते हुए 13 से 15 अगस्त तक अपनें अपने घरों, दुकानों, कार्यालय, शिक्षण संस्थानों आदि पर स्वेच्छा से तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना था।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद