नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, तिरंगा यात्रा निकाल कर मनाया गया रानी अवंती बाई लोधी जन्म जयंती दिवस। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, August 16, 2022

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, तिरंगा यात्रा निकाल कर मनाया गया रानी अवंती बाई लोधी जन्म जयंती दिवस।

तिरंगा यात्रा निकाल कर मनाया गया रानी अवंती बाई लोधी जन्म जयंती दिवस।

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, तिरंगा यात्रा निकाल कर मनाया गया रानी अवंती बाई लोधी जन्म जयंती दिवस।

तेंदूखेड़ा। तहसील मुख्यालय के समीपी ग्राम पंचायत बंधी में मां मेकलसुता लोधी समाज समिति द्वारा बंधी ग्राम में तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया गया। रानी अवंती बाई लोधी का जन्म जयंती दिवस पूरे ग्राम में एक साथ तिरंगा यात्रा निकालकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सभी सजातीय बंधु रानी अवंती बाई लोधी के चित्रण पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में ग्राम बंधी, टपरिया, भामा, गंगई, तेंदूखेड़ा, खमरिया, मनकापुर, हीरापुर, सर्रा के लोधी समाज के लोग एकत्रित रहे। अच्छी शिक्षा, कुर्तियां, प्रथाओं को बंद करने। उन्नत खेती पर किए जाएं तेजी से प्रयास बोले दीवान शैलेंद्र सिंह।

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, तिरंगा यात्रा निकाल कर मनाया गया रानी अवंती बाई लोधी जन्म जयंती दिवस।

लोधी समाज के नवनिर्वाचित सरपंचों का किया गया सम्मान। नारायण लोधी सरपंच-बंधी, ठाकुर राघवेंद्र सिंह लोधी-गंगई, ठाकुर बसंत सिंह उपसरपंच-भामा व महेश कुमार लोधी उपसरपंच मदनपुर का साल श्रीफल से सम्मान किया गया। रानी अवंती बाई लोधी जन्म जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि दीवान शैलेंद्र सिंह, मां मेकलसुता लोधी समाज समिति के तेंदूखेड़ा अध्यक्ष ठाकुर शिव कुमार सिंह, रिटायर विटनरी डॉक्टर निजाम सिंह, पटेल सपना वर्मा, एडवोकेट दिनेश ठाकुर, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, डॉक्टर नीरज सिंह ठाकुर, श्याम सिंह, हरिओम लोधी, रमाकांत लोधी, निरंजन लोधी, अंतराम पटेल, लक्ष्मी प्रसाद वर्मा, हरिदास वर्मा, संतोष लोधी, केशव लोधी, सेवकराम लोधी, सरपंच राघवेंद्र लोधी, महेश कुमार लोधी, किशन लाल लोधी, कौशल लोधी, खेमचंद लोधी, दामोदर लोधी, लखन लाल लोधी, माधव प्रसाद वर्मा, पत्रकार गौरीशंकर लोधी के साथ बड़ी संख्या में लोधी समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निजाम सिह पटेल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार ग्राम पंचायत बंधी के नवनिर्मित सरपंच नारायण प्रसाद लोधी द्वारा किया गया।

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, तिरंगा यात्रा निकाल कर मनाया गया रानी अवंती बाई लोधी जन्म जयंती दिवस।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...