मां के अफेयर की जानकारी पापा को देता था बेटा, मां ने प्रेमी संग मिलकर बेटे की कर डाली हत्या, पेड़ पर लटकाया शव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 20, 2022

मां के अफेयर की जानकारी पापा को देता था बेटा, मां ने प्रेमी संग मिलकर बेटे की कर डाली हत्या, पेड़ पर लटकाया शव।

मां के अफेयर की जानकारी पापा को देता था बेटा, मां ने प्रेमी संग मिलकर बेटे की कर डाली हत्या, पेड़ पर लटकाया शव।

मां के अफेयर की जानकारी पापा को देता था बेटा, मां ने प्रेमी संग मिलकर बेटे की कर डाली हत्या, पेड़ पर लटकाया शव।

उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर जिले में एक महिला ने अपने चार साल के बेटे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला का बीते 3 साल से एक शख्स के साथ अफेयर चल रहा था और उसका चार साल का बेटा इस बारे में अपने पिता को जानकारी देता था। इसी बात से नाराज होकर कलयुगी मां ने अपने मासूम बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। सिकंदराबाद थाना इलाके की रहने वाली महिला अपने 4 साल के बेटे को लेकर गुरुवार देर शाम अपनी बहन के यहां चली गई थी। बहन के घर से महिला का प्रेमी अरुण महिला के 4 साल के बेटे को लेकर चला गया, इसके बाद महिला भी चली गई। इसके बाद दोनों की खोजबीन शुरू की गई, जब कुछ पता नहीं चला तो मामले की शिकायत थाने में की गई।

शिकायत मिलने पर देर रात तक पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। लोकेशन के आधार पर नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने जब महिला के प्रेमी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने 4 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी है और शव को एक पेड़ पर टांग दिया है। मृतक बच्चे के पिता ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने कहा कि पत्नी का एक रिश्तेदार के साथ पिछले 3 साल से अफेयर चल रहा है। जब बेटा मां के साथ जाता था, तो वह इस अफेयर के बारे में पिता को जानकारी देता था। जब महिला का पति उसकी करतूतों को लेकर विरोध करता था, तो वह अपने बेटे को ही रास्ते से हटाने की धमकी देती थी।

इसी बीच, महिला ने गुरुवार को अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी। बच्चे का शव नगर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, एक शिकायत मिली थी कि 4 साल का बच्चा लापता हो गया है। इसके बाद पता चला कि बच्चे की मां के अरुण नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। जब अरुण को पकड़ा गया और पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बच्चे की हत्या कर दी है। उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद किया गया है। बच्चे के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...