पति विदेश से लौटा तो दो पत्नियां पहुंची ससुराल, एक पुलिस के साथ आई, पुलिस के सामने आपस में भिड़ी, चली चप्पलें। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, August 24, 2022

पति विदेश से लौटा तो दो पत्नियां पहुंची ससुराल, एक पुलिस के साथ आई, पुलिस के सामने आपस में भिड़ी, चली चप्पलें।

पति विदेश से लौटा तो दो पत्नियां पहुंची ससुराल, एक पुलिस के साथ आई, पुलिस के सामने आपस में भिड़ी, चली चप्पलें।

पति विदेश से लौटा तो दो पत्नियां पहुंची ससुराल, एक पुलिस के साथ आई, पुलिस के सामने आपस में भिड़ी, चली चप्पलें।

बिहार। पति एक और उसकी बीवी दो हों तो झगड़ा होना लगभग तय है। ऐसा ही कुछ बिहार के जमुई में हुआ, जहां एक शख्स की दो पत्नियों के बीच जमकर लड़ाई और मारपीट हुई। घटना जमुई के महिसौढ़ी मोहल्ले की है, जहां दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं और काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बिहार और बंगाल पुलिस के सामने ही उस शख्स की दोनों पत्नियां लड़ती रहीं और इस दौरान लात-घूंसे भी चले। आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई और उन्हें छुड़ाने की जगह तमाशा देखते रहे। दरअसल, पश्चिम बंगाल के आसनसोल से पुलिस एक महिला की शिकायत पर उसके पति को गिरफ्तार करने बिहार के जमुई पहुंची थी। इस दौरान आसनसोल पुलिस, जमुई पुलिस की मदद से महिला के पति के घर पहुंची। पुलिस के सामने उस शख्स की दोनों पत्नियां आपस में भिड़ गईं और हाथापाई शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर खूब चप्पलें और लात घूंसे चलाए। काफी देर तक वहां हंगामा होता रहा।

जानकारी के मुताबिक, महिसौढ़ी के रहने वाले असगर नाम के शख्स की दो बीवी हैं। पहली पत्नी नसरीन परवीन और दूसरी पत्नी नेहा परवीन। असगर ने पहले नसरीन परवीन से शादी की, जिससे उसके 2 बच्चे हैं। शादी के कुछ वर्षो के बाद असगर ने नेहा परवीन से शादी कर ली। बताया जा रहा है कि असगर और नेहा आसनसोल में मिले थे। नेहा से शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा और इसी दौरान असगर नौकरी के लिए विदेश चला गया। असगर के विदेश जाते ही, उसकी दूसरी बीबी नेहा परवीन आसनसोल अपने मायके चली गयी। दूसरी तरफ असगर के विदेश से वापस आने की सूचना पर नेहा परवीन रविवार शाम आसनसोल पुलिस और जमुई पुलिस को लेकर असगर के घर पहुंच गई। 

पुलिस के घर पहुंचते ही दोनों महिलाओं में नोंकझोंक शुरू हो गयी और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। अंत में बंगाल पुलिस खाली हाथ वापस लौट गई। इस मामले में जमुई के डीएसपी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि ये मामला संज्ञान में आया है। बंगाल की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर बंगाल पुलिस यहां आयी थी और असगर के घर छानबीन के लिए गई थी। इसी दौरान उसकी दोनों पत्नियों के बीच झड़प हो गई। चूंकि बंगाल पुलिस के पास गिरफ्तारी का कोई वारंट नहीं था इसलिए वो वापस चली गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...