राजगढ़/तलेन, राजेश शर्मा 'सत्यम' के काव्य संग्रह को मप्र शासन की साहित्य अकादमी ने दिया अनुदान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 13, 2022

राजगढ़/तलेन, राजेश शर्मा 'सत्यम' के काव्य संग्रह को मप्र शासन की साहित्य अकादमी ने दिया अनुदान।

राजेश शर्मा 'सत्यम' के काव्य संग्रह को मप्र शासन की साहित्य अकादमी ने दिया अनुदान।

  • वर्ष 2020 एवं 2021 के पाण्डुलिपि अनुदान के लिए प्रदेश के 80 साहित्यकारों की कृतियों का हुआ चयन।

राजगढ़/तलेन, राजेश शर्मा 'सत्यम' के काव्य संग्रह को मप्र शासन की साहित्य अकादमी ने दिया अनुदान।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग, भोपाल द्वारा वर्ष 2020 एवं 2021 हेतु प्रदेश के लेखक की प्रथम कृति के प्रकाशनार्थ श्रेष्ठ पाण्डुलिपियों की घोषणा कर दी गई है। प्रति पाण्डुलिपि रुपये 20,000 रुपये की सहायता अनुदान प्रतिवर्ष कुल 40 पाण्डुलिपियों को दिया जाता है। इस प्रकार दो वर्षों की कुल 80 पाण्डुलिपियों का चयन किया गया है। साहित्य अकादमी के निदेशक डाॅ. विकास दवे ने बताया कि वर्ष 2020 एवं 2021 हेतु प्रदेश के लेखक की प्रथम कृति प्रकाशन योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के वरिष्ठ साहित्यकार राजेश शर्मा 'सत्यम' के काव्य संग्रह की पांडुलिपि प्रकाशन सहायता अनुदान के लिए स्वीकृत हुई हैं। राजेश शर्मा को इस उपलब्धि के लिए देश-प्रदेश के साहित्यकारों, शुभचिंतकों एवं साथियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...