रायसेन/बरेली, नगर परिषद बरेली पर भाजपा का कब्जा, हेमंत चौधरी बने अध्यक्ष। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, August 10, 2022

रायसेन/बरेली, नगर परिषद बरेली पर भाजपा का कब्जा, हेमंत चौधरी बने अध्यक्ष।

नगर परिषद बरेली पर भाजपा का कब्जा, हेमंत चौधरी बने अध्यक्ष।

रायसेन/बरेली, नगर परिषद बरेली पर भाजपा का कब्जा, हेमंत चौधरी बने अध्यक्ष।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगर परिषद बरेली के लिए भाजपा ने अध्यक्ष पद हेतु वार्ड क्रमांक 7 से चुनाव लड़े हेमंत चौधरी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। बुधवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नगर परिषद में प्रातः 11.00 बजे से वोटिंग प्रारंभ की गई। भाजपा से हेमंत चौधरी और कांग्रेस से अरविंद मालवीय को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत को प्रत्याशी बनाया। वहीं कांग्रेस ने पूर्व पार्षद सैयद अफजल अली को उपाध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी घोषित किया। नगर परिषद बरेली अध्यक्ष पद के लिए खड़े हुए हेमंत चौधरी को मिले 11 मत, वही कांग्रेस के अरविंद मालवीय को मिले 4 मत। बरेली नगर परिषद के अंतर्गत 15 वार्ड आते हैं।


नगर परिषद चुनाव में भाजपा के 11, कांग्रेस के 3 पार्षद और 1 निर्दलीय पार्षद ने की थी जीत दर्ज। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर हरनाम सिंह राजपूत, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक, सिलवानी जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरबर सिंह राजपूत सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों का जमावड़ा नगर परिषद प्रांगण में लगा रहा। नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर हेमंत चौधरी और नेपाल सिंह राजपूत की ताजपोशी के बाद शहर की सड़कों से विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान नगर के प्रथम नागरिक ने शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...