Post Top Ad
Wednesday, August 31, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, बड़ा गणेश मंदिर पर भगवान गणेश की हुई स्थापना, ध्वज लेकर निकला चल समारोह।
राजगढ़/तलेन, बड़ा गणेश मंदिर पर भगवान गणेश की हुई स्थापना, ध्वज लेकर निकला चल समारोह।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। नगर में गणेश उत्सव का पर्व हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के तत्वधान में बड़े धूमधाम के साथ नगर मे 10 दिनों तक मनाया जाता है। नगर में जगह-जगह आकर्षक झांकियां बनाई जाती है। प्रतिदिन 8.30 बजे बड़ा गणेश मंदिर पर महाआरती होती तथा भक्तों द्वारा लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी के दिन विशाल चल समारोह निकाला जाता है। इसी को लेकर गणेश चतुर्थी पर बड़ा गणेश मंदिर पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की गई तथा पुजारी राजेश जी शर्मा के सानिध्य में हिंदू धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव द्वारा पूजा अर्चना की गई तथा महा आरती हुई। तत्पश्चात बैंड बाजों के साथ ध्वजा लेकर बड़ा गणेश मंदिर से चल समारोह निकला जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ उगल नदी तट स्थित छोटा गणेश मंदिर पहुंचा जहां पर ध्वजा चढ़ाई तथा पूजा व महाआरती हुई। तत्पश्चात चल समारोह पुनः गणेश बड़ा गणेश मंदिर पहुंचा जहां पर प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर समिति के सदस्य गण व वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद