बरेली में पति-पत्नी का विवाद सुलझाने बुलाई पंचायत, बहू ने ससुर की डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 21, 2022

बरेली में पति-पत्नी का विवाद सुलझाने बुलाई पंचायत, बहू ने ससुर की डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या।

बरेली में पति-पत्नी का विवाद सुलझाने बुलाई पंचायत, बहू ने ससुर की डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या।

बरेली में पति-पत्नी का विवाद सुलझाने बुलाई पंचायत, बहू ने ससुर की डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या।

उत्तर प्रदेश। बरेली में एक दंपत्ति के बीच विवाद हो गया, इसके बाद झगड़े को निपटाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में बात इस कदर बिगड़ गई कि बहू ने अपने ससुर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और मामले का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। बरेली के थाना मीरगंज के पश्चिम गौटिया गांव में रहने वाले मूलचंद के बेटे कुंवर सेन का उसकी पत्नी फूला देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद को निपटाने के लिए फूला देवी ने मायके के लोगों को बुला लिया, इसके बाद पंचायत बैठी।

बताया जा रहा है कि महिला ने अपने मायके से चाचा और भाई को बुला लिया। पंचायत में जब बातचीत हो रही थी, उसी दौरान विवाद के बाद मारपीट होने लगी। जब ससुर बीच-बचाव करने पहुंचे तो महिला ने डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उन्होंने दम तोड़ दिया। यह देख आरोपी महिला अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ फरार हो गई। पीड़ित पक्ष ने कहा कि हत्या की साजिश पहले ही रची गई थी, इसीलिए यह पंचायत का ड्रामा किया गया।

एसपी के मुताबिक, थाना मीरगंज क्षेत्र में एक दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर विवाद था। महिला ने अपने चाचा और भाई को बुला लिया। इसके बाद विवाद के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक डंडा महिला के ससुर के सिर में लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक की बहू फुलादेवी और उसके चाचा ज्ञानी को गिरफ्तार कर लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...