रायसेन/सिलवानी, देवी भक्ति मात्र से मानव का कल्याण हो जाता है - पंडित रामकृपालु शर्मा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, August 23, 2022

रायसेन/सिलवानी, देवी भक्ति मात्र से मानव का कल्याण हो जाता है - पंडित रामकृपालु शर्मा।

देवी भक्ति मात्र से मानव का कल्याण हो जाता है - पंडित रामकृपालु शर्मा।

  • मां दुर्गा की अष्टभुजा का मतलब आठ प्रकार की शक्तियों से है।

रायसेन/सिलवानी, देवी भक्ति मात्र से मानव का कल्याण हो जाता है - पंडित रामकृपालु शर्मा।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सिलवानी तहसील के ग्राम साईखेड़ श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पर चल रही सप्तदिवसिय मार्कण्डेय पुराण एवं वायु पुराण कथा के तीसरे दिवस कथा व्यास वेदाचार्य पंडित रामक्रपालु शर्मा ने भक्तो को भगवती की कथा सुनाते हुए कहा की मानव सिर्फ देवी दुर्गा की भक्ति, सच्ची श्रद्धा व निस्वार्थ करें तो जीव का कल्याण हो जायेगा। जगदम्बा साक्ष्तय ब्रह्ममय है। जो व्यक्ति देवी भक्ति करता है उसका परिवार एवं आने वाली पीढ़ी यश प्राप्त करती हैं। यश, धन, शांति सब मानव को प्राप्त होते है। मैया की बड़ी महिमा है। मां ने सारे अशुर का उद्धार किया, मां की भक्ति से ही मानव के जीवन में उजाला हो सकता है। संस्कार बालको को ऐसे दे की वो धर्म पर अडिग रहे। देश सेवा के साथ-साथ संतो का सत्संग करे जिससे उन्हें अपने धर्म और कर्तव्यों का एहसास हो सके।

रायसेन/सिलवानी, देवी भक्ति मात्र से मानव का कल्याण हो जाता है - पंडित रामकृपालु शर्मा।

मां दुर्गा की अष्टभुजा का मतलब आठ प्रकार की शक्तियों से है। शरीर-बल, विद्याबल, चातुर्यबल, धनबल, शस्त्रबल, शौर्यबल, मनोबल और धर्म-बल इन आठ प्रकार की शक्तियों का सामूहिक नाम ही दुर्गा है। मां दुर्गा ने इन्हीं के सहारे बलवान राक्षसों पर विजय पाई थी। समाज को हानि पहुंचाने वाली असुरी शक्तियों का सामूहिक और दुष्ट व्यक्तियों का प्रतिरोध करने के लिए हमें संगठन शक्ति के साथ-साथ उक्त शक्तियों का अर्जन भी करना चाहिए। उक्त आठ शक्तियों से संपन्न समाज ही दुष्टताओं का अंत कर सकता है। समाज द्रोहियों को विनष्ट कर सकता है। दुराचारी षड्यंत्रकारियों का मुकाबला कर सकता है। अधिक मात्रा में भक्त आकर कथा श्रवण कर रहे है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...