रायसेन, बाढ़ से मकानों को हुई क्षति का सर्वे कार्य पूर्ण, चिकित्सा दलों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, August 29, 2022

रायसेन, बाढ़ से मकानों को हुई क्षति का सर्वे कार्य पूर्ण, चिकित्सा दलों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण।

बाढ़ से मकानों को हुई क्षति का सर्वे कार्य पूर्ण, चिकित्सा दलों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण।

रायसेन, बाढ़ से मकानों को हुई क्षति का सर्वे कार्य पूर्ण, चिकित्सा दलों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। प्रभारी मंत्री डॉ. भदौरिया द्वारा क्षति की जानकारी लेने पर कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि जिले में बाढ़, अतिवृष्टि से हुई क्षति के आकलन के लिए 468 दलों का गठन किया गया। इनमें 7909 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 66 मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनके सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है तथा जल्द ही राहत राशि का वितरण कराया जाएगा। फसलों को हुए नुकसान की जानकारी देते हुए कलेक्टर दुबे ने बताया कि जिले में लगभग 18655 हैक्टेयर रकबे में फसल क्षति का अनुमान है। जिसके सर्वे के लिए 468 दल गठित किए गए हैं। रायसेन तहसील में अनुमानित रूप से सबसे ज्यादा 7723 हैक्टेयर रकबे में फसल क्षति का अनुमान है, जिसके सर्वे के लिए 60 दल गठित किए गए हैं।

283 गांवों में पहुंचकर चिकित्सा दलों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. भदौरिया ने अतिवृष्टि, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य, उपचार संबंधी कार्यो की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए उपचार किया जाए। साथ ही कीटनाशकों का छिड़काव कराया जाए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि बीमारियां न फैले। कलेक्टर दुबे ने बताया कि जिले में बाढ़ से कोई जनहानि नहीं हुई है। चिकित्सा दलों द्वारा 283 ग्रामों में पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार उपचार किया गया है। उन्होंने बताया कि पशुओं क उपचार के लिए भी दल गठित किए गए हैं। साथ ही पशुओं के चारे के लिए भी इंतजाम किए गए हैं।

रायसेन, बाढ़ से मकानों को हुई क्षति का सर्वे कार्य पूर्ण, चिकित्सा दलों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण।

पीडीएस राशन का वितरण सुनिश्चित कराएं

प्रभारी मंत्री डॉ भदौरिया द्वारा बाढ़ प्रभावितों के लिए भोजन की जानकारी लेने पर कलेक्टर ने बताया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। कई ग्रामों में मोटरबोट के माध्यम से भोजन, दवाईयां, पेयजल आदि पहुंचाया गया। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों से पीडीएस का वितरण सुनिश्चित कराया जाए। भोजन के लिए किसी भी व्यक्ति को परेशानी ना हो यह सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री डॉ भदौरिया ने कहा कि जिले में अतिवृष्टि, बाढ़ से निर्मित हुई परिस्थितियों में जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से राहत और बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाई गई। इसके लिए कलेक्टर अरविंद दुबे तथा जिला प्रशासन की सराहना करते हुए बधाई दी।

लोगों को शुद्ध पेयजल मिले, ताकि बीमारी ना हो

स्वास्थ्य मंत्री  डॉ चौधरी द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की जानकारी लेते हुए कहा कि बाढ़ से पेयजल स्त्रोत दूषित हो जाते हैं। अतः लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। ताकि लोग बीमार ना हों। ई पीएचई ईई सुश्री श्वेता औचट ने अवगत कराया कि अभी तक 649 हैण्डपम्पों में क्लोरीकरण कराया जा चुका है, शेष हैण्डपम्पों में भी शीघ्र क्लोरीकरण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके अतिरिक्त नलजल योजनाएं भी चालू है। जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की जानकारी लेने पर अवगत कराया गया कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर, खम्बों को तेजी से ठीक कराते हुए प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था चालू कराई गई है। आवागमन कहीं बाधित नहीं है। बैठक में पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल, डीएफओ  अजय पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...