रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री के साँची विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने फहराया विजयी परचम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, August 10, 2022

रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री के साँची विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने फहराया विजयी परचम।

स्वास्थ्य मंत्री के साँची विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने फहराया विजयी परचम।

  • 15 में से सिर्फ 3 सीटों पर भाजपा जीती, फिर भी परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर किया कब्जा।

रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री के साँची विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने फहराया विजयी परचम।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के सांची विस क्षेत्र अंतर्गत गैरतगंज नगर परिषद में भाजपा ने एक बार फिर से जीत का परचम फहरा दिया है। नगर परिषद गैरतगंज में भाजपा के कुल 3 पार्षद होने एवं विषम परिस्थिति के बाद भी भाजपा के जिनेश सिंघई अध्यक्ष एवं अशोक सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए। जनपद पंचायत के बाद नगर परिषद में भी भाजपा के प्रतिनिधि निर्विरोध बनने से स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा का दब-दबा और जादू कायम रहा। नगर परिषद गैरतगंज के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव बुधवार को कराए गए। एक दिन पहले ही इस चुनाव के लिए जमावट का दौर शुरू हो गया था। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की गृह विधानसभा होने की वजह से वे स्वयं इस चुनाव की मॉनिटरिंग कर रहे थे। 15 में से भाजपा के कुल 3 पार्षद चुनाव में विजयी हुए थे, 3 कांग्रेस एवं 9 निर्दलीयों के हाथ चुनाव की कमान थी। गैरतगंज नगर परिषद का चुनाव भाजपा के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण प्रतिष्ठा पूर्ण माना जा रहा था। इसके अलावा भाजपा से विजयी तीनों पार्षदों के अध्यक्ष पद का दावेदार हो जाने से परिस्थितियां विषम हो गईं थी। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने निर्णायक की भूमिका अदा करते हुए आमराय बनाई तथा भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए जिनेश सिंघई एवं उपाध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर की घोषणा की। एक दिन पहले ही इसकी पूरी जमावट कर ली गई। चुनाव के वक्त केवल एक-एक ही आवेदन दोनों पदों पर जमा किए गए। नगर परिषद अध्यक्ष पद गैरतगंज के लिए जिनेश सिंघई एवं उपाध्यक्ष पद पर अशोक सिंह ठाकुर का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। नगर परिषद गैरतगंज के चुनाव में जिनेश सिंघई के अध्यक्ष एवं अशोक सिंह ठाकुर के उपाध्यक्ष बनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी गैरतगंज पहुंच गए। उन्होंने विजयी हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा साथ में विजयी जुलूस में शामिल हुए। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के विजयी जुलूस में मानो जनसैलाब उमड़ पड़ा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...