रायसेन/सिलवानी, एसडीएम के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता की जय के जयकारे, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 13, 2022

रायसेन/सिलवानी, एसडीएम के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता की जय के जयकारे, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।

एसडीएम के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता की जय के जयकारे, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।

रायसेन/सिलवानी, एसडीएम के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता की जय के जयकारे, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।

घातक रिपोर्टर नेटवर्क, रायसेन।
सिलवानी। हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाते हुए तहसील के प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जोड़ने के लिए एसडीएम रवीश श्रीवास्तव के निर्देशन में सम्पूर्ण तहसील में व्यापक स्तर पर गतिविधियां, कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर में एसडीएम के निर्देशन में बजरंग चौराहा से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील प्रांगण तक तिरंगा रैली निकाली गई।

रायसेन/सिलवानी, एसडीएम के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता की जय के जयकारे, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।

पैदल तिरंगा रैली में एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, एसडीओपी राजेश तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर जैन, सीएमओ सुनील जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। यात्रा में सभी अधिकारी, कर्मचारी व स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा थामे चल रहे थे और भारत माता की जय, हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा उद्घोष करते हुए चल रहे थे।

रायसेन/सिलवानी, एसडीएम के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता की जय के जयकारे, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।

यह तिरंगा यात्रा नगर में मुख्य मार्गो से होते हुए बजरंग चौराहा पहुंचकर समाप्त हुई। नगर में अनेक स्थलों पर नागरिकों, संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...