रायसेन, हर घर में तिरंगा: ऐसा देश है मेरा... हाथों में लहराता तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के तराने। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 6, 2022

रायसेन, हर घर में तिरंगा: ऐसा देश है मेरा... हाथों में लहराता तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के तराने।

हर घर में तिरंगा: ऐसा देश है मेरा... हाथों में लहराता तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के तराने।

रायसेन, हर घर में तिरंगा: ऐसा देश है मेरा... हाथों में लहराता तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के तराने।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। हाथों में लहराता तिरंगा, जुबां पर देश भक्ति के नारे और डीजे पर आजादी के तरानों से शहर शनिवार को स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सड़कों पर उतरकर हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रवाद के रंग में रंग गया। देश में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत छात्र-छात्राओं, सामाजिक- व्यापारिक संगठनों व आम लोगों ने तो तिरंगा थामा ही, वहीं खाकी वर्दी भी सड़कों पर तिरंगा लिए लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर हर घर में तिरंगा फहराने का संदेश देने निकली। नगर के साँची रोड़ स्थित सेंट फ्रांसिस हासे कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राएँ स्कूली बैंडबाजे के साथ गुजरे। यहां से पुलिस लाइन, इंडियन चौराहे, महामाया चौक, सागर-भोपाल तिराहे से वापस स्कूल पहुंचकर रैली समाप्त हुई। वहीं एक्सीलेंस स्कूल पाटनदेव से लेकर गर्ल्स स्कूल, सागर भोपाल तिराहे से पुलिस लाइन होकर वापस तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। भले ही चाहे अभी स्वतंत्रता दिवस में अभी 9 दिन शेष हैं लेकिन शहर में लगातार हो रहे राष्ट्रीयता से ओतप्रोत कार्यक्रमों से आजादी के जश्न में लोग अभी से डूबे नजर आ रहे हैं। 12 से ज्यादा सामाजिक-धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने विशाल तिरंगा रैली दोपहिया वाहनों के साथ निकाली। शाम को पुलिस महकमे ने भी वाहनों पर तिरंगा रैली निकाली।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...