रायसेन/सिलवानी, नवविवाहिता ने मायके में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, August 24, 2022

रायसेन/सिलवानी, नवविवाहिता ने मायके में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या।

नवविवाहिता ने मायके में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या।

रायसेन/सिलवानी, नवविवाहिता ने मायके में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। 21 बर्षीय नवविवाहिता के द्वारा फाँसी के फंदे पर लटक कर मौत को गले लगाने के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में लिया है। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया की थाना सिलवानी अंतर्गत रामपुरा पुलिया निवासी वर्षा खंगार पति रोहित खंगार उम्र 21 वर्ष निवासी सिलवानी जिनका विवाह 8 जुलाई 2022 को देव नगर के रोहित खंगार के साथ हुआ था, जो की वर्तमान में वह मायके में ही थी। जिसने की घर में फांसी लगा ली। फाँसी लगा लेने से उसकी मृत्यु हो गई है। सूचना पर एसडीओपी राजेश तिवारी, तहसीलदार रामजी लाल वर्मा, थाना प्रभारी माया सिंह, महिला उपनिरीक्षक आरती धुर्वे एवं पुलिस स्टाफ मौके पर पहुँचा। मीका मुआयना कर शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुँचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जाँच में लिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...