भोपाल, दहेज नहीं लाने पर पहले पिलाया जहर फिर आग से दागा, दूसरी बार भेजा था ससुराल, अब मिली मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, August 4, 2022

भोपाल, दहेज नहीं लाने पर पहले पिलाया जहर फिर आग से दागा, दूसरी बार भेजा था ससुराल, अब मिली मौत।

दहेज नहीं लाने पर पहले पिलाया जहर फिर आग से दागा, दूसरी बार भेजा था ससुराल, अब मिली मौत।

भोपाल, दहेज नहीं लाने पर पहले पिलाया जहर फिर आग से दागा, दूसरी बार भेजा था ससुराल, अब मिली मौत।

भोपाल। दहेज प्रताड़ना और हत्या के मामले में राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज की गई है। 27 जुलाई को बैरसिया निवासी संगीता गुप्ता की तबियत ज्यादा खराब होने पर बेहोशी की हालत में हमीदिया अस्पताल में एडमिट कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही, परिवार वालों का कहना है कि पुलिस से पहले की गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं की, जिस वजह से बेटी की हत्या कर दी।

भोपाल, दहेज नहीं लाने पर पहले पिलाया जहर फिर आग से दागा, दूसरी बार भेजा था ससुराल, अब मिली मौत।

27 जुलाई को तबियत ज्यादा खराब होने पर संगीता के घर वाले उसे हमीदिया अस्पताल ले गए। इस दौरान संगीता ने हाथ से पति और सास-ससुर की तरफ इशारा किया था। 30 जुलाई को संगीता ने दम तोड़ दिया। उसके शरीर पर मार-पीट और आग से दागने के निशान थे। संगीता की मां ने बताया कि तीन महीने पहले ससुराल वालों ने उसे जहर पिलाया था। कई दिनों तक उसे भूखा रखते थे। इसके बाद से उसकी सेहत लगातार खराब होती गई। घर वालों ने बताया कि संगीता का पति राजू और सास उस पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाते थे। दूसरी शादी करने की धमकी देते थे।

भोपाल, दहेज नहीं लाने पर पहले पिलाया जहर फिर आग से दागा, दूसरी बार भेजा था ससुराल, अब मिली मौत।

ससुर और पति की मारपीट से परेशान होकर संगीता वापस घर आ गई थी, लेकिन समाज के बड़े-बुजुर्गों ने वापस ससुराल जाने की समझाइश दी। पंचों के जोर देने पर संगीता वापस ससुराल चली गई और फिर वापस नहीं आई। मामला भोपाल के बैरसिया के वार्ड नंबर 4 बसई की रहने वाली संगीता गुप्ता का है। मौत के मामले में घर वालों का आरोप है कि संगीता के सास-ससुर और पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 2 साल पहले बैरसिया के वार्ड नंबर 16 के राजू गुप्ता से संगीता की शादी हुई थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुर भोलाराम गुप्ता ने संगीता के साथ मारपीट की। राजू गुप्ता बैरसिया में टिफिन सेंटर चलाते हैं। ससुर भोलाराम गुप्ता पेंटर है। सास-ससुर उसे भूखा रखते थे। 8 मार्च को संगीता ने बैरसिया थाना में शिकायत की लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...