नूपुर शर्मा के समर्थन में Instagram पर किया पोस्ट तो युवक पर हुआ जानलेवा हमला, बेहोश होने तक की बर्बरता। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 7, 2022

नूपुर शर्मा के समर्थन में Instagram पर किया पोस्ट तो युवक पर हुआ जानलेवा हमला, बेहोश होने तक की बर्बरता।

नूपुर शर्मा के समर्थन में Instagram पर किया पोस्ट तो युवक पर हुआ जानलेवा हमला, बेहोश होने तक की बर्बरता।

नूपुर शर्मा के समर्थन में Instagram पर किया पोस्ट तो युवक पर हुआ जानलेवा हमला, बेहोश होने तक की बर्बरता।

महाराष्ट्र। अहमदनगर में एक युवक की बर्बर पिटाई की घटना सामने आई है। पांच से सात लोगों ने डंडे से युवक की बर्बर पिटाई कर दी। युवक पर तलवार से वार किए जाने की बात भी कही जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अहमदनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की वजह युवक का नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, अहमदनगर जिले की कर्जत तहसील के निवासी प्रतीक पवार ने कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता रहीं नूपुर शर्मा के समर्थन में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसी से नाराज डंडे और तलवार से लैस कुछ लोगों ने प्रतीक पवार पर उस समय हमला बोल दिया, जब वह अपने दोस्त अमित माने के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था।

बताया जाता है कि बाइक सवार प्रतीक और अमित को दो कार से आए कुछ युवकों ने ओवरटेक कर रोक लिया। युवकों के हाथ में डंडे और तलवार थे। युवकों और प्रतीक के बीच कुछ कहासुनी हुई और इसके बाद युवकों ने प्रतीक पर प्रहार करना शुरू कर दिया। प्रतीक के दोस्त अमित ने हमलावरों को रोकने की कोशिश भी की लेकिन वे नहीं माने। डंडे और तलवार से लैस हमलावर प्रतीक पर तब तक प्रहार करते रहे, जब तक कि वो बेहोश नहीं हो गया। प्रतीक के बेहोश होने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। अमित माने ने गंभीर रूप से घायल प्रतीक को उपचार के लिए तत्काल अहमदनगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी परिजनों को भी दी।

अहमदनगर के सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान प्रतीक की हालत बिगड़ने लगी। बिगड़ती हालत देख परिजनों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है, प्रतीक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर पैगंबर को लेकर विवादित बयान देने वाली नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट किया था, यही घटना की वजह बताया जा रहा है। एसपी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर तहकीकात की जा रही है। दूसरी तरफ, इस घटना को लेकर आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों ने बंद का ऐलान किया है। कहा ये भी जा रहा है कि इस घटना में मुख्य आरोपी ने प्रतीक के साथ पहले भी मारपीट की थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...