UP, जिले भर के पत्रकारों ने एकजुट होकर निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, August 15, 2022

UP, जिले भर के पत्रकारों ने एकजुट होकर निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा।

जिले भर के पत्रकारों ने एकजुट होकर निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा।

  • भारत माता की जयघोस के साथ पत्रकार एकता जिंदाबाद के लगाये नारे।

UP, जिले भर के पत्रकारों ने एकजुट होकर निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। पत्रकारों ने 75वां स्वतंत्रता दिवस ऐतिहासिक रूप से मनाया। औरैया में पत्रकारों ने पहली बार एकजुटता की मिसाल कायम करते हुए राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के 75वीं आजादी का महोत्सव तिरंगा यात्रा व जुलूस के साथ आजादी का महोत्सव को मनाया।

UP, जिले भर के पत्रकारों ने एकजुट होकर निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा।

दोपहर 02.30 बजे से जिले भर के पत्रकारों ने एकजुट होकर बाइक द्वारा तिरंगा यात्रा शहीद पार्क से शुरू की जो की भोलेश्वर मन्दिर से होकर गुरुचेला आलू मंडी के रास्ते होते हुए सदर बाजार से होकर लेडीज मार्किट से संजय गेट होते हुए जेसीज चौराहा से मंडी समिति होते हुए माँ मगलाकाली चौराहा से देवकली चौराहा होते हुए सुभाष चौक पहुंचकर सुभाष चन्द्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजलि के बाद पुनः शहीद पार्क में माँ भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

UP, जिले भर के पत्रकारों ने एकजुट होकर निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक की भूमिका में युवा पत्रकार साथी रवि वर्मा, विवेक बिश्नोई, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद अग्रवाल, आनन्द कुशवाहा, राम प्रकाश, चन्द्र शेखर अग्निहोत्री, अवधेश अवस्थी व शिवम जादौन की भूमिका रही।

UP, जिले भर के पत्रकारों ने एकजुट होकर निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा।

कार्यक्रम में मीडिया अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया जिनमें प्रमुख रूप से संगठन के मुखिया सतेन्द्र सेंगर, विक्रम सिंह राष्ट्रीय जन सम्पर्क अधिकारी, डॉ. डीडी खान राष्ट्रीय सचिव, अजय कुमार जिला महासचिव औरैया, रितिक कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं पर अजीतमल क्षेत्र से रामजी पोरवाल, शिवेन्द्र सेंगर, अजित तिवारी, मनीषा गौतम, ध्रुव पोरवाल, संजीव तिवारी, राघवेंद्र सिंह, महामंत्री भूपेंद्र कुमार नीरज, जिला सलाहकार, प्रतिभा अवस्थी, जूली गौतम, आदि कई पत्रकार उपस्थिति रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...