UP, शिक्षक/शिक्षिकाओं ने रैली निकाल किया अमृत महोत्सव का शुभारंभ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, August 10, 2022

UP, शिक्षक/शिक्षिकाओं ने रैली निकाल किया अमृत महोत्सव का शुभारंभ।

शिक्षक/शिक्षिकाओं ने रैली निकाल किया अमृत महोत्सव का शुभारंभ।

UP, शिक्षक/शिक्षिकाओं ने रैली निकाल किया अमृत महोत्सव का शुभारंभ।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल के शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर  कर्मचारियों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत चल रहे  कार्यक्रम के अंतर्गत आज श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल से नगर के प्रमुख मार्गों पर मोटरसाइकिल तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें रैली  नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए तहसील एवं ब्लाक कार्यालयों पर पहुंची जहां पर तिरंगा रैली का स्वागत किया गया साथ ही नगर के विभिन्न मार्गो पर भी नगर वासियों ने रैली का स्वागत किया। उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, तहसीलदार एवं खण्ड विकास अधिकारी आदि ने इस रैली का स्वागत एवं सराहना की। यह कार्यक्रम जनता इंटर कॉलेज अजीतमल के प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। रैली में समस्त स्टाफ ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उपाध्याय ने यह भी बताया कि कल विद्यालय के लगभग 1800 छात्र-छात्राओं की एक विशाल प्रभात फेरी नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई विद्यालय पर समाप्त होगी जिसका ठहराव नगर पंचायत कार्यालय पर होगा। रैली को उप जिलाधिकारी महोदय झंडी दिखाकर रवाना करेंगे जिसमें तहसील के समस्त अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा साथ ही नगर पंचायत की अध्यक्ष रानी देवी व अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह द्वारा रैली में विशेष सहयोग एवं व्यवस्था की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...