Post Top Ad
Thursday, September 8, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन, गलत कोविड-19 टीका लगने से 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत।
रायसेन, गलत कोविड-19 टीका लगने से 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। तहसील गैरतगंज कस्बा गांव के नजदीक भिलाड़िया गांव निवासी बबलू विश्वकर्मा की 5 वर्षीय मासूम बेटी वैष्णवी विश्वकर्मा की कोविड-19 टीका स्वास्थ्य महकमे के फील्ड कर्मचारियों द्वारा गलत तरीके से लगाए जाने से इलाज के दौरान करीब 3 दिन बाद भोपाल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। अचानक घटित हुई घटना से परिजन बेहद आहत हैं। उनकी बेटी शासकीय प्राथमिक शाला भिलाड़िया में पहली कक्षा में पढ़ती थी। देवनगर सर्किल में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग की नर्स दीप्ति ओढ़ द्वारा गलत तरीके से कोविड टीका लगाया गया है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए गुरुवार की शाम कलेक्ट्रेट रायसेन पहुंचकर कलेक्टर अरविंद दुबे और सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री को शिकायत कर स्वास्थ्य महकमे के दोषी डॉक्टरों और स्टाफ नर्स पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मृतिका के परिजनों का कहना है कि हमने अपनी मासूम बेटी के महंगे इलाज में कोई कसर नहीं रखी। अपने पास जमा घर में रखी लाखों पूंजी खर्च कर दी है, जिससे अब परिवार जैसे आर्थिक रूप से परेशान हैं। जहां एक और प्रदेश की शिवराज सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी को आगे बढ़ाओ के अभियान में जुटी हुई है। दूसरी तरफ उनकी मासूम बेटी वैष्णवी के मामले में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में बच्चियों को कैसे बचा जा सकता है, यह एक सोचनीय पहलू है।
परिजनों ने बताया कि प्राथमिक शाला के भिलाड़िया के शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग की नर्स दीप्ति ओढ़ सहित नोडल अधिकारी पूरी तरह से दोषी हैं। मृतिका वैष्णवी के पिता बबलू विश्वकर्मा पिता मलखान सिंह भिलाड़िया थाना देवनगर गांव तहसील गैरतगंज शिकायतें की हैं। 5 वर्षीय मासूम शासकीय प्रा मा भिलाड़िया की पहली की छात्रा थी जो 24 अगस्त 2022 को स्कूल गई थी। उसी रोज प्राइमरी स्कूल भिलाड़िया में देवनगर स्वास्थ्य केंद्र का कोविड टीकाकरण कैंप लगाया गया था। जिसमें स्टाफ नर्स दीप्ति ओढ़ द्वारा सभी बच्चों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक ही सीरींन से बच्चों को टीकाकरण किया जा रहा था। मेरी बेटी की दूसरी बहन ने जो कक्षा 6 में पढ़ती है, उसने टीके लगवाने से मना कर दिया था। नर्स दीप्ति ओढ़ ने उनकी बेटी वैष्णवी के पैर में जबरदस्ती टीका लगाया। इसके बाद से ही उसकी बेटी वैष्णवी की तबीयत बिगड़ी जिसे लेकर देव नगर पहुंचे। वहां कुछ गोली और दवाइयां देकर घर जाने को कहा गया। घर में तबियत बिगड़ने पर 108 एंबुलेंस की मदद से रायसेन के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी तबीयत ठीक ना होने पर कमला नेहरू हॉस्पिटल भोपाल और पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल में भर्ती कराया गया। यहां पुत्री वैष्णवी का इलाज 28, 29 और 30 अगस्त 2022 को हुआ। लेकिन आखिर में 31 अगस्त को शाम 4 बजे उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने जिला व पुलिस प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग से इस गलत कोविड-19 टीकाकरण की जांच कर दोषियों पर उचित कानूनी कार्यवाही कराए जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि और मामले की सही निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो मानव अधिकार आयोग भोपाल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी से भी शिकायत की जाएगी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद