हिन्दू डॉक्टर को मुस्लिम क्लासमेट से शादी करना पड़ा भारी, कई बार हुए जानलेवा हमले, कई बार बदलने पड़े अपने ठिकाने। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, September 19, 2022

हिन्दू डॉक्टर को मुस्लिम क्लासमेट से शादी करना पड़ा भारी, कई बार हुए जानलेवा हमले, कई बार बदलने पड़े अपने ठिकाने।

हिन्दू डॉक्टर को मुस्लिम क्लासमेट से शादी करना पड़ा भारी, कई बार हुए जानलेवा हमले, कई बार बदलने पड़े अपने ठिकाने।

हिन्दू डॉक्टर को मुस्लिम क्लासमेट से शादी करना पड़ा भारी, कई बार हुए जानलेवा हमले, कई बार बदलने पड़े अपने ठिकाने।

रतलाम। मुस्लिम सहपाठी युवती से विवाह करना एक डॉक्टर के जीवन के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है, कुछ लोग लगातार दंपति को परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने जब कोई मदद नहीं की तो डॉक्टर दम्पत्ति ने हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई, जिसके बाद हाईकोर्ट ने पुलिस को स्पष्ट निर्देश भी दिये कि दंपति को सुरक्षा दी जाए। लेकिन कमाल की बात ये है कि पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश को भी अनदेखा कर दिया। दरअसल, उज्जैन निवासी डॉक्टर भारत शर्मा ने दो साल पहले अपनी मुस्लिम सहपाठी डॉक्टर से वैदिक रीति से विवाह किया था। लेकिन यह लव मैरिज उनके परिवार के लिए खतरा बन गया। कुछ लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे, जिसके कारण दोनों को कई बार अपने ठिकाने बदलने पड़े।

कुछ ही महीनों पहले डॉक्टर दंपति सुरक्षित ठिकाने की तलाश में रतलाम आया। रतलाम में आए उन्हें कुछ ही दिन हुए थे कि उन पर दो बार जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। दोनों इन हमलों में बाल-बाल बच गए, यहां तक कि डॉक्टर की पत्नी को अपहरण करने की भी कोशिश की गई। डॉक्टर दंपति ने सुरक्षा के लिए कई बार पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन तो दिया, लेकिन सुरक्षा के ठोस उपाय नहीं किए गए। पुलिस व्यवस्था से निराश होने के बाद डॉ. शर्मा ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई। इन्दौर में हाईकोर्ट ने पुलिस को दोनों को सुरक्षा देने का निर्देश दिया।

हाईकोर्ट द्वारा जारी निर्देश को एक सप्ताह गुजर चुका है, लेकिन रतलाम के पुलिस अधीक्षक ने अब तक डॉ. शर्मा और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई है। डॉ. शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में रतलाम एसपी से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि वे पैसा खर्च करके एक सुरक्षा एजेंसी से गार्ड की सेवाएं ले लें। वहीं, दूसरी ओर डॉ. शर्मा का कहना है कि लगातार जगह बदलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे सुरक्षाकर्मी का वेतन दे सकें।

डॉ. शर्मा ने लगातार मिल रही धमकियों के चलते हिन्दूवादी संगठनों से भी कई बार मदद मांगी, उन्हे मदद मिली भी। लेकिन ये मदद भी सुरक्षा के लिहाज से नाकाफी थी। डॉ. शर्मा को डर है कि उन्हें और उनके परिवार को कभी भी मार दिया जा सकता है। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश के गृहमंत्री और मुख्यमंत्री समेत कई बीजेपी नेताओं को भी पत्र लिखे हैं और गुहार लगाई है कि उन्हें निशुल्क सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। एसपी के मुताबिक, डॉक्टर दंपति को सुरक्षा प्रदान कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डॉक्टर का कहना है कि रविवार रात को बस दो पुलिस वाले उनके पास आए थे, फिर वे भी थोड़ी देर के बाद वापस लौट गए थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...