पुलिस ने चार नकबजनियों का खुलासा कर तीन शातिर नकबजनों को किया गिरफ्तार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 8, 2022

पुलिस ने चार नकबजनियों का खुलासा कर तीन शातिर नकबजनों को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने चार नकबजनियों का खुलासा कर तीन शातिर नकबजनों को किया गिरफ्तार।

  • चुराये हुए सोने-चांदी के जेवर एवं अन्य इलेक्ट्रानिक सामान कीमती 7 लाख रूपये का जप्त।

पुलिस ने चार नकबजनियों का खुलासा कर तीन शातिर नकबजनों को किया गिरफ्तार।

भोपाल। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। इन निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दक्षिण संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर प्रतिष्ठा राठौर के नेतृत्‍व में थाना संजीवनी नगर पुलिस ने नकबजनी के तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। साथ ही इनसे चुराये हुये सोने चांदी के जेवरात एवं एक्टिवा सहित कुल 7 लाख रूपये का मश्रुका बरामद किया है। थाना संजीवनीनगर में दिनांक 29 जून की दोपहर में आशा रजक उम्र 55 वर्ष निवासी महावीर परिसर धनवंतरीनगर ने रिपोर्ट दर्ज की थी कि 27 जून से 29 जून के बीच कोई अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडकर सोने की चार अंगूठी, दो चैन,दो चूड़ी, एक जोड़ी झुमकी, चांदी की दो जोड़ी पायल, चार चूड़ी, नगदी 20 हजार रूपये चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार थाना संजीवनी नगर में इसी दिन 29 जून की रात अंकुर साहू उम्र 32 वर्ष निवासी मड़फैया ने रिपोर्ट दर्ज की थी कि अज्ञात चोर छत के रास्ते से आकर दुकान में घुसकर से 90 हजार रूपये तथा चांदी के 5 सिक्के चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार एक जुलाई 22 को थाना संजीवनी नगर उमा चौधरी उम्र 50 वर्ष निवासी मडफैया धनवंतरी नगर ने रिपोर्ट दर्ज की थी कि कोई अज्ञात चोर दरवाजे का ताला तोडकर एलसीडी मय रिमोर्ट सहित, एक लेपटाप, दो बंद मोबाइल, एक गैस सिलेण्डर, एक कूलर, ड्रिल मशीन, एक मिक्सी, दो जार, एक कुकर, टुल्लू पम्प, चांदी के दो हार सोने के पालिस वाले, एक जोडी फैंसी कंगन, नगदी 4 हजार रूपये, नई साड़ियां, पेन ड्राईव, मेमोरी कार्ड, साउण्ड सिस्टम आदि  चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार थाना संजीवनी नगर के ही चंद्रभान यादव उम्र 46 वर्ष निवासी गंगानगर, नवनिवेश कालोनी ने सात अगस्‍त को रिपेार्ट दर्ज की थी कि दिनांक 2 अगस्‍त 22 से 7 अगस्‍त 22 के बीच कोई अज्ञात चोर उनके घर से 5-6 देशी एवं विदेशी घड़ियां, एक मोटोराल कम्पनी का मोबाइल, नगद 70 हजार रूपये, सोने की पांच चैन, 6 जोड़ी छोटी बड़ी झुमकी, आठ जोड़ी टाप्स, छोटे बड़े मंगलसूत्र, चार चूड़ी, एक पेंडिल, दो बेंदी, चांदी की एक करधन, गणेश लक्ष्मी के चांदी के दो सिक्के, पीतल की गाय, लगभग 10 साड़ी, पांच जोड़ी पेंट शर्ट,  पांच लीटर तेल की केन चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान गठित टीम ने सीसीटीव्ही फुटेज एवं पूर्व में पकड़े गये चोरी तथा नकबजनी के आरोपियों से सघन पूछताछ करते हुये संदेही दीपक तेकाम पिता आनंद तेकाम निवासी बरगी पटेल मोहल्ला को पकड़ा। संदेही से पूछताछ करने पर उसने पवन उर्फ आकाश ठाकुर निवासी दमोह एवं पवन के एक साथी अभय़ उर्फ राकेश विश्वकर्मा पिता नन्हेलाल उम्र 28 साल निवासी जटाशंकर कालोनी थाना कोतवाली जिला दमोह के साथ मिलकर संजीवनी नगर अंतर्गत चार सूने मकानों के ताले तोडकर चोरी करना कबूल किया है। पुलिस टीम ने आरोपी दीपक की निशानदेही पर पवन उर्फ आकाश एवं राकेश विश्‍वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। तीनो आरोपियों से पुलिसने चुराये हुये  सोने के जेवर वजनी 102 ग्राम,  चांदी के जेवर वजनी 500 ग्राम,  सिफंनी कंपनी का कूलर, टी व्ही, मिक्सी, साउंड सिस्टम, लेपटाप, प्रेस, आईपैड, गैस सिलेण्डर एवं एक्सिस गाड़ी  कुल कीमत लगभग 7 लाख रूपये का जप्त किया है। पवन उर्फ आकाश एवं राकेश विश्वकर्मा दोनो पहले भी चोरी में पकडे जा चुके है एवं लगभग 5 साल बाद जेल से छुटे हैं। पकडे गये तीनो आरोपी किराये के मकान मे रहकर पान की दुकान, चायनीज की दुकान चलाते हैं एवं रात मे घूम-घूम कर सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...