कैंसर से पीड़ित युवक ने तंग आकर यमुना में लगाई छलांग, दारोगा ने बचाई जान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, September 4, 2022

कैंसर से पीड़ित युवक ने तंग आकर यमुना में लगाई छलांग, दारोगा ने बचाई जान।

कैंसर से पीड़ित युवक ने तंग आकर यमुना में लगाई छलांग, दारोगा ने बचाई जान।

कैंसर से पीड़ित युवक ने तंग आकर यमुना में लगाई छलांग, दारोगा ने बचाई जान।

उत्तर प्रदेश। फिरोजाबाद में 50 साल के शख्स ने बीमारी से तंग आकर यमुना नदी में छलांग लगा दी, लेकिन समय रहते उसकी जान बचा ली गई। दरअसल, जैसे ही पुलिस कंट्रोल रूप पर सूचना मिली कि किसी शख्स ने यमुना नदी में छलांग लगा दी है, वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दारोगा ने खुद की जान की परवाह किए बिना यमुना में छलांग लगा दी, फिर शख्स को सही सलामत नदी से बाहर निकाल लिया। घटना जानकारी के मुताबिक, तिलक नगर निवासी अर्जुन सिंह कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं, उन्होंने बताया कि इलाज के लिए पैसे नहीं हैं, इसलिए उन्होंने दुखी होकर सुसाइड करने का फैसला लिया। लेकिन एक दारोगा ने उन्हें जान पर खेलकर बचा लिया।

बताया जा रहा है कि जब अर्जुन ने नदी में छलांग लगाई थी, तब कुछ लोगों ने देख लिया था। लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके दे दी थी। चंद्रवाड़ चौकी के इंचार्ज मोमराज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना कुछ सोचे यमुना में छलांग लगाकर अर्जुन को बचा लिया। अर्जुन सिंह ने बताया, 'मैं कैंसर से पीड़ित हूं और इसका इलाज करवाने के लिए मेरे पास पैसे नहीं हैं, इसलिए मैंने सुसाइड करने का फैसला लिया और यमुना में छलांग लगा दी।' फिलहाल अर्जुन सिंह के परिजनों को इस घटना के संबंध में सूचना दे दी गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...