कद्दावर नेता पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का हुआ निधन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, September 3, 2022

कद्दावर नेता पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का हुआ निधन।

कद्दावर नेता पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का हुआ निधन।

कद्दावर नेता पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का हुआ निधन।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश। यूपी के हाथरस जिले के रहने वाले व उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का 02 सितंबर शुक्रवार को आगरा के रेनबो अस्पताल में रात करीब 10 बजे निधन हो गया। पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय लंबे समय से कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे। पूर्व ऊर्जा मंत्री की आगरा आवास पर तबीयत बिगड़ी तो उन्हें आगरा के रेनबो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का 64 वर्ष की उम्र में कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया। पूर्व ऊर्जा मंत्री लम्बे समय से बीमार चल रहे। हाथरस के रहने वाले कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय हाथरस जिले की अलग-अलग विधानसभाओं से लगातार 5 बार विधायक व उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार में परिवहन शिक्षा व ऊर्जा मंत्री रहे हैं। पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय उत्तर-प्रदेश की राजनीति का एक बड़ा चेहरा थे। पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। हाथरस के रामवीर उपाध्याय काफी लम्बे समय से बीमार थे। पूर्व ऊर्जा मंत्री ने 02 सितंबर शुक्रवार को आगरा के रेनबो अस्पताल में रात करीब 10 बजे अंतिम सांस ली।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...