देवरी नगर परिषद के लिए भाजपा ने की पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी, क्लिक कर पढ़े। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, September 12, 2022

देवरी नगर परिषद के लिए भाजपा ने की पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी, क्लिक कर पढ़े।

देवरी नगर परिषद के लिए भाजपा ने की पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी।

देवरी नगर परिषद के लिए भाजपा ने की पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी, क्लिक कर पढ़े।

घातक रिपोर्टर, राजेश रघुवंशी, रायसेन/देवरी।
देवरी। जिले की नवगठित नगर परिषद देवरी में होने वाले आगामी 27 सितंबर को होने वाले निर्वाचन को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लेते हुए जिले की 12वीं नगरीय संस्था देवरी नगर परिषद के लिए भाजपा की ओर से 15 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जारी की गई सूची के अनुसार देवरी नगर के वार्ड क्रमांक 1 से सरिता आदिवासी, वार्ड 2 से विद्या भनारिया, वार्ड 3 से राजेश्वरी तोमर, वार्ड 4 से कीर्ति राने, वार्ड 5 से अतुमब्ला सोनी, वार्ड 6 से रविंद्र रघुवंशी, वार्ड 7 से लखन कहार, वार्ड 8 से वाला प्रसाद अहिरवार, वार्ड 9 से उषा बाई, वार्ड 10 से डॉ. अनुराग शर्मा, वार्ड 11 से रीना गुप्ता, वार्ड 12 से जगदीश चौरसिया, वार्ड 13 से दीपेंद्र राज, वार्ड 14 से शारदा प्रसाद व वार्ड 15 से कंचन लोधी को भारतीय जनता पार्टी की ओर से अधिकृत पार्षद पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। ज्ञात हो कि अभी तक रायसेन जिले में तीन नगर पालिका और नगर परिषदों को मिलाकर 11 संख्या थी, अब 12वीं नगर परिषद देवरी का गठन किया गया है, जिसकी चुनाव प्रक्रिया जारी है। पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही देवरी नगर में चुनावी माहौल गरमा गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...