रायसेन/सिलवानी, मुंबई के लालबाग के राजा की तरह सरस्वती नगर में विराजे सिलवानी के राजा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 1, 2022

रायसेन/सिलवानी, मुंबई के लालबाग के राजा की तरह सरस्वती नगर में विराजे सिलवानी के राजा।

मुंबई के लालबाग के राजा की तरह सरस्वती नगर में विराजे सिलवानी के राजा।

रायसेन/सिलवानी, मुंबई के लालबाग के राजा की तरह सरस्वती नगर में विराजे सिलवानी के राजा।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। हाथ में भगवान की प्रतिमाएं, चेहरे पर गुलाल और मुंह पर गणपति बप्पा मोरया का जयघोष। कोई पैदल विघ्नहर्ता को लेकर जा रहा था तो कोई डीजे पर थिरकते हुए जुलूस के रूप में। वहीं सिलवानी नगर के सरस्वती नगर के राजा विधि-विधान के साथ अपने दरबार में विराजे। गणेशोत्सव की शुरुआत बुधवार को हुई। कोरोना संक्रमण के दो साल बाद मनाए जा रहे गणेशोत्सव को लेकर इस वर्ष उत्साह है। शहर के हर गली-मोहल्ले में भगवान की प्रतिमा की स्थापना की गई है। सिलवानी में सबसे बडेें गणेश जी मुंबई के लालबाग के राजा की तर्ज पर सिलवानी के राजा की महास्थापना की गई है। इस बार सिलवानी के राजा की प्रतिमा को राजा राम के रूप में तैयार की गई है। पांडल भी अयोध्या की तरह ही सजाया गया है। बारिश के मद्देनजर पंडाल पूरी तरह वॉटर प्रूफ है। गणेशोत्सव के दौरान रोजाना रात में भगवान की महाआरती होगी और 251 लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...