रायसेन/देवरी, फर्जी अनाज व्यापारी ने लगाई किसानों को चपत। देंखे विडियो - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 1, 2022

रायसेन/देवरी, फर्जी अनाज व्यापारी ने लगाई किसानों को चपत। देंखे विडियो

फर्जी अनाज व्यापारी ने लगाई किसानों को चपत।

रायसेन/देवरी, फर्जी अनाज व्यापारी ने लगाई किसानों को चपत।

घातक रिपोर्टर, राजेश रघुवंशी, रायसेन/देवरी।
देवरी। रायसेन जिले की कृषि उपज मंडी देवरी के अंतर्गत ग्राम रिछावर के प्रेम सिंह लोधी जोकि बगैर लाइसेंस फर्जी तरीके से कृषि उपज मंडी अधिकारियों की नाक के नीचे विगत वर्षों से अनाज की खरीदी कर रहा है। जिसने क्षेत्र के भोले-भाले किसानों को मार्केट रेट से भी अधिक मूल्य का लालच देकर क्षेत्र के किसानों का अनाज खरीद लिया और अब पैसे देने से मना कर रहा है। उसको लेकर क्षेत्र के किसान प्रेम सिंह लोधी को पकड़कर थाने ले आए और ज्ञापन देकर थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। 

क्षेत्र के किसानों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे यहां से अनाज उठा लिया और अब पैसे देने से मना कर रहा है। वही प्रेम सिंह लोधी का कहना है कि मैंने रमेश साहू के साथ पार्टनरशिप में अनाज खरीदी की है और सारा अनाज रमेश साहू के मकान में रखा है। रमेश साहू अनाज नहीं उठाने दे रहा इसलिए किसानों का पैसा रुका है। देखा जाए तो विगत कई वर्षों में इस क्षेत्र में कई व्यापारियों ने यहां के किसानों को बर्बाद कर दिया और करोड़पति बन गए। 

प्रशासन की नाक के नीचे यह गोरखधंधा विगत कई वर्षों से फल-फूल रहा है। प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी ऐसे व्यापारियों पर कार्यवाही नहीं की जाति। इससे प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत की क्षेत्र में आम चर्चा बनी हुई है। किसान जब अनाज पैदा करता है तो उसको काफी अधिक लागत का सामना करना पड़ता है। कहीं बिजली की समस्या, मौसम की मार, आगजनी, पाला जैसी समस्या के बाद जब अनाज पैदा होता है तो फर्जी व्यापारी बिचौलियों के माध्यम से किसानों को लालच देकर घर से माल उठा ले जाते हैं और पैसा खा जाते हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...