Post Top Ad
Thursday, September 29, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, आम आदमी पार्टी ने सिलवानी में दी दस्तक, क्या तीसरे विकल्प का करेगी काम।
रायसेन/सिलवानी, आम आदमी पार्टी ने सिलवानी में दी दस्तक, क्या तीसरे विकल्प का करेगी काम।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सिलवानी नगर में साहू धर्मशाला में आम आदमी पार्टी का कार्यक्रम हुआ और पूरे जिले से कार्यकर्ता पहुंचे। आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपनी बात को स्पष्ट रूप से रखते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में परिवर्तन की लहर आने वाली है। पहले गुजरात इसके बाद मध्यप्रदेश में 230 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट रूप से अर्पित श्रीवास्तव ने सीधी घोषणा की कि पार्टी चुनाव में किसी से पीछे नहीं रहेगी। मध्यप्रदेश में जिस तरह से भ्रष्टाचार का बोल-बाला है, वह हिंदुस्तान में कहीं नहीं। मध्य प्रदेश की सरकार लाखों स्कूल बंद कर रही है और शिक्षा की स्थिति ठीक नहीं है। वहीं दिल्ली की सरकार सरकारी स्कूल खोलने की बात कर रही है। इस तरह से सभी वक्ताओं ने अपनी बात को रखा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि जहां अन्य पार्टी के नेता जो कि बहुत ही गरीब परिस्थितियों में अपना जीवन यापन करते थे लेकिन सत्ता के बाद वह लाखों करोड़ों रुपए की गाड़ियां एवं बड़े-बड़े मकानों में रह रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि गरीबों का पैसा कहां पहुंच रहा हैं। बड़े व्यापक रूप पर भ्रष्टाचार चल रहा है। कार्यकर्ताओं ने यहां तक कहा कि जिनके पास मोटर साइकिल नहीं थी वह लाखों की चम-चमाती चार पहिया वाहनों में घूम रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक खोटे सिक्के के दो पहलू हैं, चाहे इधर पलट लो चाहे उधर पलट लो। हम जो सामान खरीद रहे हैं, उसका टैक्स दे रहे हैं, उसी टैक्स लेकर के आम आदमी पार्टी दिल्ली में काम कर रही है और पंजाब में काम कर रही है। वही भाजापा उसी टैक्स से अपने कार्यकर्ताओं का पेट भर रही है और चुनाव में उपयोग कर रही है। विधायक खरीदने का काम कर रही है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और इस समय पार्टी के तमाम नेताओं के ऊपर ईडी के छापे और केस बना-बनाकर के जेल भेजने का काम कर रही है। वक्ताओं में अर्पित श्रीवास्तव, बसंत शर्मा, ओम देव पटेल, संघर्ष शर्मा, शिवराज राजपूत, श्री राम सेन, नेतराम कौरव, नीलेश साहू आदि लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का स्वागत किया इसके बाद वॉलिंटियर मेपिंग कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद